कसरावद। जामा मस्जिद वार्ड क्रमांक 11 में इफ्तार पार्टी का आयोजन हुआ। नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेंद्र सिंह यादव एवं अपनी परिषद के पार्षद गण के साथ रोज़ा इफ्तार पार्टी में रोजादारो का रोजा खुलवाया एवं रोजेदारों को बधाई दी। साथ ही परिषद के पार्षद प्रतिनिधि शहर सदर रईस कुरैशी से मुलाकात कर उनकी तबीयत का हाल पूछा। इसके बाद सभी साथियों ने रोजा इफ्तार किया। अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेंद्र सिंह यादव के साथ डॉ शिरीष जयसवाल ,पप्पू सोनी ,शहीद हेडली, रंजित वर्मा, अबरार पठान पत्रकार, नवीन बारचे ,इम्तियाज पटेल एवं समाज जन कार्यक्रम में मौजूद थे।