जावद। नगर परिषद द्वारा इन दिनो नगरीय क्षेत्र में गली, मोहल्लो, बाजारो में पाईप लाईन से गड्डा खोदकर नल कनेक्शन किया जा रहा है। कुछ जगहो पर ठेकेदार की लापरवाही के चलते गड्डो का सही समतल भराव नही किया जाने की शिकायते बार बार मिल रही है। पैदल आने जाने वाले राहगीर, दो पहिया वाहन चालको को खांसी कठिनाईयो का सामना करना पड रहा है। शनिवार को रात्रि लगभग 9 बजे योगी युवा वाहिनी राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं सम्पादक नारायण सोमानी प्रतिदिन की भांति अपनी मोटर साईकल से धानमंडी से गली से होते हुए बैंगनपुरा अपने निवास पर जा रहे थे। बीच सकडी गली में नगर परिषद ठेकेदार द्वारा नल का कनेक्शन के लिए गड्डा खोदकर कनेक्शन दिए, उसी गड्डा में लापरवाही से सही ढंग से भराव नही करने से और सामने से गाय का बडा केडा आ जाने से गाडी का पईया अचानक गड्डा में चला गया, जिससे मोटर साईकल पिसलने से दीवार पर बाए हाथ की टोईनी जा टक्कराई जिससे चौटिल होकर खुन टपकने लग गया, गनिमत रही की दिवाल से सीर नही टकराया नही तो बडी दुर्घटना हो सकती। सुचना मिलते ही नीमच जिला प्रेस क्लब कोषाध्यक्ष श्याम सारडा, समाजसेवी अंकुर बिकानेरिया अपनी स्कूटी से रात के समय नारायण सोमानी को अठाना रोड स्थित शासकीय हास्पिटल ले जाया गया। कम्पोटर शांतिलाल नागोरा ने मलहम पट्टी बांधकर ईलाज किया। हास्पीटल में श्याम सारडा, अंकुर बिकानेरिया, नर्स, रीमा बोरासी, अनुषा रेगर मौजूद थे। टोहनी पर दर्द कम नही होगा तो सोमवार को नीमच जाकर चिकित्सको को दिखाकर एक्सरा भी कराएंगे। राष्ट्रीय प्रवक्ता नारायण सोमानी ने नवागत जिला कलेक्टर दिनेश जैन, जावद एसडीएम शिवानी गर्ग से मांग की है कि नगर के गली मौहल्ले का अचानक निरीक्षण करके, नागरिको का फिड बैक लेवे ताकी वस्तु स्थति से आप भी अवगत हो सके। नगर के सभी गड्डे अतिशिघ्र भराकर समतल करे ताकी किसी और मेरी तरह चौट नही आए, सडक जब बनेगी तब बन जाएंगी, लेकिन नगरवासी अभी से क्यो परेशान होवे।