मंदसौर। शहर के बस स्टैंड स्थित बड़े बालाजी मंदिर पर हनुमान जयंती को लेकर अनेक आयोजन किए गए। उसी तारतम्य में रात्रि को कवि सम्मेलन का आयोजन भी किया गया, जिसमें पंडित श्रीरामनारायण शर्मा की स्मृति में अलंकरण पुरस्कार से वेदव्रत वाजपेई को अलंकरण पुरस्कार दिया गया।
यह जानकारी देते हुए ट्रस्ट अध्यक्ष दिलीप शर्मा ने बताया कि प्रतिवर्ष अनुसार हनुमान जयंती पर नेहरू बस स्टैंड पर स्थित बड़े बालाजी के तत्वाधान में तीन आयोजन संपन्न किए जाते हैं। पहला महाआरती, दूसरा भंडारे का आयोजन और तीसरा समापन पर कवि सम्मेलन का आयोजन होता है। इस वर्ष इस कवि सम्मेलन में पूरे भारतवर्ष से करीब 8 कवि आए हैं और अपनी कविता की प्रस्तुति दी है। विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया भी कवि सम्मेलन में शामिल हुए।