शाजापुर। बेरछा मंडी में समाजसेवी हाजी मुन्ना पठान बेरछा के नेतृत्व में मुस्लिम समाज के पवित्र तीर्थ स्थल मक्का मदीना की जियारत पर हज के लिए जा रहे हाजी साहेबान सलीम खाँ मंसूरी लाइन मैन व उनकी धर्म पत्नी एवं मक्का मदीना से ही उमराह कर जियारत कर लौटे सरदार शाह व उनकी धर्म पत्नी का भी स्वागत सत्कार किया ग़या।
कार्यक्रम की इस बेला में पवित्र रमज़ान माह में विशेष रूप से आयशा मस्जिद पेश इमाम हाजी अलाउद्दीन साहब, जामा मस्जिद बेरछा गाँव पेश इमाम मुफ़्ती अंसार ख़ान नदवी, मस्जिद इस्लाम नगर (भूमड़ीया) पेश इमाम मौलाना इमरान साब, बैतूल हम्द मस्जिद मालिखेडी पेश इमाम मौलाना चाँद साब, आयशा मस्जिद बेरछा मंडी नायब इमाम हाफिज फ़ेज़ान साब सभी का इस्तक़बाल किया।
इस मुबारक मौके पर सदर रईस शेख़, रज़्जाक लाला, हफ़ीज़ कबाडी, डॉ अकबर अली ख़ान, रसीद भाई, एडवोकैट साईद पठान, डॉ एम.जेड लाला, हकीम शेख़, एडवोकैट जावेद पठान, यूसुफ़ मम्मा, चिराग़ अली, समीउल्ला मामा होटल, मक़बूल हुसैन, असलम मामू, मोहम्मद भाई फ़्रूट्, एडवोकैट सावेद पठान, गुलरेज़ लाला, शमशाद भाई, जाहीद भाई, अनस पठान भानेज देवास सहित समाज के वरिष्ठजन की उपस्थिति में स्वागत समारोह आयोजित किया गया।