मंदसौर। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोविंदसिंह द्वारा अनुसूचित जाति जनजाति की महिला रानी के ऊपर अभद्रता पूर्वक टिप्पणी करके दलित समाज का अपमान किया गया ,इसके विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा दक्षिण मंडल अध्यक्ष विक्रम भेरवे एवं मंदसौर जिले के नेतृत्व में मण्डल द्वारा पुतला दहन करके आक्रोश व्यक्त किया और महामहिम राज्यपाल महोदय से मांग की गई कि उनकी विधानसभा सदस्यता समाप्त की जाए। अन्यथा युवा मोर्चा लगाता आंदोलन जारी रखेगी ऐसे नेता की सदस्यता एवं कभी ना चुनाव लड़ने का आदेश जारी किया जाए। युवा मोर्चा दक्षिण मंडल अध्यक्ष विक्रम भेरवे ने मीडिया को बताया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार और भाजपा जिला अध्यक्ष नानालाल अटोलिया के निर्देशानुसार भारतीय जनता युवा मोर्चा ने गोविंद सिंह का पुतला दहन किया है गोविंद सिंह कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष है और विधायक हैं उनके द्वारा आदिवासी समाज की भोपाल की रानी कमलावती के बारे में अभद्र टिप्पणी गोविंद सिंह के द्वारा की गई यह बहुत निंदनीय है जिसके कारण पूरे प्रदेश में आदिवासी समाज को आहत हुई हैं जिसको विरोध में आज मंदसौर में युवा मोर्चा द्वारा घंटा घर पर गोविंद सिंह का पुतला दहन किया गया।