नीमच। नगर समस्या एवं सुझाव ग्रुप द्वारा 17 से 23 अप्रेल तक लगने वाले सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ कल नपाध्यक्ष स्वाति चौपड़ा के द्वारा किया जावेगा।
ग्रुप एडमिन विवेक खण्डेलवाल ने बताया कि सोमवार ठीक सुबह 6.30 बजे से प्रारंभ होने वाले इस सात दिवसीय शिविर में योग, प्रणायाम, जुम्बा, एरोबिक्स के साथ आहार विषय पर विशेषज्ञ डॉ एलबीएस चौधरी व डॉ अशोक जैन द्वारा जानकारी दी जावेगी। शिविर में योग गुरु गुणवंत गोयल, सीमा गर्ग, श्वेता जोशी अपनी सेवाएं देंगे।
शिविर व्यवस्था को लेकर रविवार सुबह ग्रुप के वरिष्ठ सदस्य सन्तोष चौपड़ा एवं जम्बुकुमार जैन ने शिविर स्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक सुझाव व मार्गदर्शन दिया। ग्रुप एडमिन सोनू खण्डेलवाल ने बताया कि पूर्व पंजीयन वाले शिविरार्थी ही प्रवेश पत्र दिखाकर गेट नम्बर 2 से प्रवेश पा सकेंगे। सभी शिविरार्थियों को प्रतिदिन आर्युवेदिक औषधियुक्त ज्यूस का वितरण भी किया जावेगा। महिला एवं पुरुषों की पृथक बैठक व्यवस्था की गई है
इस दौरान ग्रुप के सक्रिय सदस्य प्रो एनके डबकरा, संजय श्रीवास्तव, दिनेश मनावत, गोपाल पाटीदार, प्रवीण आर्य, प्रकाश गोयल, नरेंद्र तिवारी, कन्हैया शर्मा, आशा सांभर, अमन चौहान, किरण तिवारी, शौभा शर्मा आदि सदस्य मौजूद थे।