मंदसौर। नालछा माता मंदिर में चैत्र नवरात्रि के बाद प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी जय माता दी ग्रुप द्वारा कन्या पूजन कर विशाल भंडारे का आयोजन संपन्न हुआ। जय माता दी ग्रुप के अध्यक्ष नरेश चंदवानी ने बताया कि नालछा माता मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन हो रहा हैं सभी भक्तजनों के सहयोग से भंडारे का आयोजन हो रहा है मंदसौर और आसपास के सभी क्षेत्रवासी नालछा माता मंदिर पहुंचकर माता की प्रसादी ग्रहण कर रहे हैं भंडारे में करीब 40,000 श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे। नालछा माता पुजारी ने बताया कि प्रतिवर्ष अनुसार चौत्र नवरात्रि के समापन अवसर पर मां नालछा के मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन होता है आज प्रातः मां नालछा के दरबार में भक्तो द्वारा ध्वजा लाई गई उसके पश्चात प्रातः 10.30 कन्या पूजन हुआ कन्या पूजन के पश्चात माता के दरबार में महा प्रसादी भंडारे का आयोजन प्रारंभ हुआ।