नीमच। अत्यंत दुःख के साथ सूचित किया जाता है कि स्थानीय हुडको कॉलोनी निवासी मोहम्मद मिर्जा बेग एडवोकेट का कल दिनांक 16 अप्रैल को हृदय गति रुकने के कारण दुखद निधन हो गया है। मिर्जा, मोहम्मद रशीद बैग सब इंस्पेक्टर एवं मोहम्मद इशरत बैग एडवोकेट के भाई तथा एडवोकेट प्रिंस के पिता थे।
जिनकी जनाजा नमाज आज दिनांक 17 अप्रैल को रिसाला मस्जिद में अदा की गई एवं आज सुबह 10 बजे भगवानपुरा नीमच सिटी कब्रिस्तान में सुपुर्द ए ख़ाक किया गया। उपरोक्त जानकारी मुश्ताक अली शाह ने दी।