जावद। बच्चों के नैतिक सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विकास से राष्ट्र में श्रेष्ठ और सुसंस्कृत नागरिकों के निर्माण हेतु गायत्री परिवार महिला मंडल जावद द्वारा गायत्री प्रज्ञा पीठ जावद पर साप्ताहिक बाल संस्कार शाला का शुभारंभ किया गया।
शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में गायत्री परिवार द्वारा संस्कार संस्कृति से नव पीढ़ी को जोड़कर शिक्षा के साथ विद्या के समन्वयक के उद्देश्य से बाल संस्कार शाला का संचालन किया जा रहा है।
साप्ताहिक बाल संस्कार शाला अंतर्गत बच्चों को गायत्री मंत्र, उत्तम संस्कार, बुद्धि बढ़ाने की वैज्ञानिक विधि, जीवन जीने की कला के साथ ही प्रेरक महापुरुषों के प्रेरक प्रसंग, शारीरिक खेल व्यायाम एवं समूह साधना द्वारा व्यक्तित्व निर्माण सिखाया जा रहा है। बाल संस्कार शाला के प्रथम दिवस पर 40 विद्यार्थियो द्वारा पंजीयन कराते हुए भागीदारी निभाई गई।
इस अवसर पर गायत्री परिवार के नीमच जिला समन्वयक गिरिराज सिंह चौहान, जावद तहसील समन्वयक कमल ऐरन, बाल संस्कार शाला संचालिका उषा चाचेरिया, निर्मला चव्हाण, लीला ओझा के साथ ही गायत्री परिवार के समर्पित परिजन जगन्नाथ कमेडिया, मदनलाल बग्गड, शिवनारायण कमेड़िया, नवीन लक्षकार, मंजू ऐरन, नीलिमा चौहान, सुनीता बैरागी, विपिन कमेडीया, भेरूलाल छुवारिया सहित बालक-बालिका उपस्थित थे।