BREAKING NEWS
WEATHER UPDATE : नवंबर की शुरुआत में बढ़ी ठंड की दस्तक!.. <<     NEWS : श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ.. <<     NEWS : BRICS Sustainable Lifestyle Week के तहत चित्तौड़गढ़ पुलिस ने.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में अवैध शराब के ठिकानों पर आबकारी.. <<     चार्ज लेते ही एक्शन में SDOP विवेक कनोडिया! सड़क.. <<     BIG NEWS : नीमच में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, एक तरफ.. <<     VIDEO NEWS : शाजापुर में धूमधाम से मना MP का 71वां.. <<     NEWS UPDATE: नीमच में धूमधाम से मना मध्यप्रदेश का.. <<     मप्र स्थापना दिवस पर पोलायकलां में हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच के टाउन हॉल में सजा मध्यप्रदेश.. <<     VIDEO: दीपावली पर माउंट आबू के नक्की झील बाजार.. <<     VIDEO NEWS : सरदार पटेल जयंती पर राजनगर में शक्ति.. <<     VIDEO NEWS : शाजापुर में रातभर पुलिस का बड़ा शिकंजा,.. <<     NEWS UPDATE: स्थापना दिवस पर नीमच को मिला अटल सेतु का.. <<     KHABAR : नगर परिषद में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने.. <<     BIG NEWS : मध्य प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार और.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर नीमच को मिली.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 17, 2023, 11:04 am
REPORT : मई में होने वाली 51वीं राज्य स्तरीय तैराकी स्पर्धा के आयोजन को लेकर तैयारी शुरू, जिला तैराकी संघ ने बेहतर सुविधा व व्यवस्थाओं को लेकर की बैठक, सुझाव मंगाकर किया विचार विमर्श, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिला तैराकी संघ के तत्वावधान व नगरपालिका नीमच के सहयोग से आगामी मई माह में 51वीं राज्य तैराकी स्पर्धा का आयोजन नीमच में किया जा रहा है। इसको लेकर अभी  से तैयारियां शुरू हो गई है। आयोजन में प्रदेश भर से आने वाले तैराकों के लिए बेहतर सुविधाओं व व्यवस्थाएं प्रदान की जा सके इसको लेकर रविवार को जिला तैराकी संघ द्वारा राजेंद्र प्रसाद स्टेडियम के पास स्थित नगर पालिका के स्वीमिंगपुल पर  बैठक रखी गई। जिसमें राज्य तैराकी स्पर्धा के आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की जाकर विचार विमर्श किया गया।

तैराकी संघ जिलाध्यक्ष अशोक मोदी ने बताया कि मई में होने वाली राज्य तैराकी स्पर्धा सभी के सहयोग से आयोजित की जाना है। उक्त बैठक में तैराकी में रूचि रखने वाले सभी लोग एवं पूर्व तैराक, लाइफ गार्ड कोच, मेंटर, संघ के सदस्य, अभिभावक सभी को बुलाया गया। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने तैराकी स्पर्धा के भव्य आयोजन करने को लेकर अपनी-अपनी बात रखी। इस दौरान कई लोगों  ने अनेक सुझाव भी दिए। जिसे संघ के पदाधिकारियों ने स्वीकार करते हुए आयोजन में अमल करने की सहमति दी है। जिलाध्यक्ष मोदी ने बताया कि उक्त आयोजन में  तैराकी, वाटर पोला व डायविंग समेत तीन तरह की प्रतियोगिता होगी। इसमें  पूरे प्रदेश के करीब 500 से 600 तैराक भाग लेने नीमच आएंगे। उन्हें यहां किसी तरह की समस्याएं नहीं इसको देखते हुए सभी प्रकार की व्यवस्था जुटाने को लेकर अभी से रणनीति बनाई जा रही है। अलग-अलग समितियों के माध्यम से आयोजन की व्यवस्थाओं को बनाया जाएगा। बैठक में कोषाध्यक्ष शरद जैन, उपाध्यक्ष प्रकाश मंडवारिया, मंेटर प्रभु मूलचंदानी, सदस्य रामगोपाल मोदी, दिलीप डूंगरवाल,धीरेंद्र गेहलोत, मयंक कटारिया, गोपालसिंह जादोन, अनिल सुराना, नीतेश मरोठीयां, मुकेश चतुर्वेदी, डां°. मयंक राठौर समेत कई लोग मौजूद थे।

अध्यक्ष प्रतिनिधि संतोष चौपड़ा ने किया पुल का निरीक्षण-
वरिð समाजसेवी एवं नपाध्यक्ष प्रतिनिधि संतोष चौपड़ा ने संघ के पदाधिकारियों के साथ नपा के स्वीमिंगल का निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने जिला तैराकी संघ की मांग पर राज्य तैराकी प्रतियोगिता के पहले सभी जरूरी मेंटनेंस व अन्य काम पूरा करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE