शामगढ़। अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन का स्थापना दिवस आगामी 11 मई को शामगढ़ की पावन धरा पर धूमधाम से हर्ष और उल्लास के साथ मनाए जाने का निर्णय लिया गया है।
अखिल भारतीय पोरवाल महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश पोरवाल नीमच की अध्यक्षता में हुई बैठक में अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोविंद डबकरा, प्रदेश अध्यक्ष अशोक मजाकिया देवास ने नियुक्त पर्यवेक्षक मुकेश काला सीतामऊ, नरेंद्र उदीया मंदसौर की सहमति से सभी सम्माननीय पदाधिकारियों की सहमति से नवनियुक्त अध्यक्ष अभा पोरवाल युवा संगठन के अध्यक्ष प्रतीक गुप्ता शामगढ़ को मनोनीत करते हुए निर्देशित किया कि शीघ्र ही नगर कार्यकारिणी का गठन कर आगामी 11 मई को होने वाले स्थापना दिवस में बड़ी धूमधाम हर्षोल्लास के साथ मनाया जावे।
नवनियुक्त अध्यक्ष प्रतीक गुप्ता ने कहा कि जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी गई है उस पर मैं खरा उतरने का प्रयास करूंगा। आप सभी के मार्गदर्शन में संगठन को नई ऊंचाइयों प्रदान हो एवं शामगढ़ की पावन धरा पर ऐतिहासिक स्थापना दिवस मनेगा। शीघ्र ही हम सहमति करके नगर कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा और स्थापना दिवस की तैयारी में सभी युवाओं से आव्हान करूंगा।
इस अवसर पर अखिल भारतीय पोरवाल महासभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र संघवी, देवास समाजसेवी ओम संघवी, प्रवीण धनोतिया, प्रदीप मरचया, मनोज मुजावदिया, जितेंद्र काला, कृष्णकांत रतनावत, जगदीश मेहता सहित अनेक युवा उपस्थित थे।