इंदौर। श्री मध्य-भारत हिन्दी साहित्य समिति इंदौर के सभागृह में प्रांतीय श्री गौड ब्राह्मण महिला सभा द्वारा परिचर्चा एवं विभिन्न क्षेत्रो में उत्कृष्ट कार्य संपादन करने वाले गणमान्य अतिथियो द्वारा सरस्वती पूजन एवं दीप प्रज्वलन किया गया, तत्पश्चात अतिथियो का स्वागत ब्लाॅक अध्यक्ष एवं अधिवेशन संयोजक रीना पाठक, सुष्मिता शर्मा सपना मंडलोई, ममता त्रिवेदी, किरण पंडित, विजया पाठक, चचंला मंडलोई द्वारा किया गया। स्वागत भाषण एवं अतिथी परिचय, कार्यक्रम की रूपरेखा प्रदेश महिला अध्यक्ष मंजु मंडलोई ने दी।
इस अवसर पर आयोजित परिचर्चा में महिलाओ के संविधान में प्रदत्त अधिकार एवं क्रियान्वयन विषय पर की गई। परिचर्चा की प्रमुख प्रखर वक्ता पत्रकार भावना अपराजिता शुक्ला भोपाल से पधारे। आपने संविधान में महिलाओ को प्रदत्त अधिकारो की विवेचना करते हुए कहा कि संविधान में महिलाओं को बराबरी का दर्जा है, परंतु वेतन में असमानता, व्यवहार में दोहरापन, 33 प्रतिशत आरक्षण जो राज्यसभा द्वारा दस वर्ष पूर्ण पारित लोकसभा में विलंबित है, जब तक हम संगठित होकर इस विषय पर आवाज नही उठायेगे तो इनका क्रियान्वयन होना असंभव है।
परिचर्चा को डाॅ कांता शर्मा, मोनिका शर्मा, रेखा दुबे ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उज्जैन से पधारे पंडित वेदप्रकाश महेश शुक्ल, डिस्टिक्ट प्रेसीडेन्ट लिनेस रचना गुप्ता, दुर्ग से पधारे राजेन्द्रकांत जोशी, गौड़ सहकारी साख संस्था के अध्यक्ष सतीश दुबे, श्री गौड़ ब्राह्मण समाज इन्दौर के अध्यक्ष मनोहर दुबै, समाजसेवी विजय पाठक रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे, समाजसेवी डाॅ शरद पंडित ने अपने उद्बबोधन में कहा कि सामाजिक परिवेश एवं महिलाओ की स्थिती के सुधार के लिये इस तरह की परिचर्चा हमेशा होना ही चाहिये। प्रांतीय श्री गौड ब्राह्मण महिला सभा द्वारा इस तरह के आयोजन करते रहना चाहिये। इस तरह अन्य अतिथियो ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर समाज के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रादेशिक पत्रकार धीरज दुबे को राजनीति, सामाजिक, महामारी कोराेना के समय सार्थक योगदान विशिष्ठ समाज सेवा, के लिए सम्मानित किया गया। कलाकार मोना ठाकुर, समाजसेवी दिनेश दुबे, योगाचार्य सुरेश बजाज, ज्योतिषाचार्य विनय दुबे, विवेक दुबे, पंकज पाटनवाला वास्तुविद, प्रदेश की गतिविधियों मे सराहनीय सहयोग हेतू कसरावद ब्लाॅक अध्यक्ष सपना मंडलोई, शाजापुर ब्लाॅक अध्यक्ष सुष्मिता शर्मा का सम्मान अतिथियो द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का संचालन श्याम पांडेय ने किया। आभार अधिवेशन संयोजक एवं इन्दौर ब्लाॅक अध्यक्ष रीना पाठक ने माना।