BREAKING NEWS
KHABAR : राजीव गांधी जयंती पर कुकड़ेश्वर में गूंजा.. <<     REPORT : अवैध खनिज कारोबार पर कलेक्टर हिमांशु.. <<     BIG NEWS : खुले नाले में गिरी बाइक, बाल-बाल बचा चालक,.. <<     KHABAR : थांदला के होटल एवं रेस्टोरेंट में खाद्य.. <<     KHABAR : रतलाम कलेक्ट्रेट में ग्रामीणों का मौन.. <<     BIG NEWS : जोरदार भिड़ंत से दहला नीमच जिले का जावद,.. <<     KHABAR : हरिद्वार-ऋषिकेश तीर्थ यात्रा पर जाएंगे.. <<     KHABAR : युवा संगम में 467 युवाओं का रोजगार के लिए.. <<     KHABAR : मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग का गिरा छज्जा,.. <<     KHABAR : जयकारों से गूंजा दूदरसी, संत रविदास जयंती.. <<     BIG REPORT : नीमच के खेल मैदान को लेकर कलेक्टर.. <<     KHABAR : 113 औद्योगिक एवं अन्य इकाइयों के.. <<     NEWS : सोशल मीडिया पर पिस्टलनुमा लाइटर से.. <<     KHABAR : सद्भावना दिवस पर गूंजा एकता का संदेश,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया आछोड़ा लूटकांड का खुलासा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 17, 2023, 12:05 pm
BIG NEWS : जिला प्रेस क्लब और लायन्स क्लब का निशुल्क मेगा चिकित्सा परामर्श शिविर सम्पन्न, 743 मरीजों की हुई जांचें, सभी को बांटी गई निशुल्क दवाईया, 400 से अधिक को मिले मुफ्त में चश्मे, चयनित मरीजों की उदयपुर में भी होगा नि:शुल्क इलाज, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल उदयपुर, के सहयोग से जिला प्रेस क्लब नीमच व लायंस क्लब नीमच के संयुक्त तत्वाधान में 16 अप्रैल रविवार सुबह 10 से शाम 3 बजे तक लायन डेन, गोमाबाई मार्ग पर विशाल मेगा नि:शुल्क चिकित्सा एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे 743 मरीजों की जांचें कर सभी को नि:शुल्क दवाईयां और 400 से अधिक नजर के मुफ्त में चश्मे बांटे गए। इस शिविर में चयनित मरीजों का अब उदयपुर हॉस्पिटल में नि:शुल्क जांच और इलाज भी कराया जावेगा।

जिला प्रेस क्लब नीमच के जिला अध्यक्ष राहुल जैन व लायन्स क्लब नीमच के अध्यक्ष सुनील शर्मा ने बताया कि शिविर में दन्त रोगों की जांच के साथ आंखों की जांच, ह्रदय रोगियों, शिशु रोगियों, मूत्र रोग, चर्म रोग, स्त्री रोग, कैंसर रोग, किडनी रोग, छाती रोग की जांच विशेषज्ञ डॉक्टर की टीम द्वारा की गई। इस दौरान मरीजों की ईसीजी, शुगर, ब्लड प्रेशर की भी नि:शुल्क जांच की गई। शिविर में चयनित हृदय रोगियों की पेसिफिक हॉस्पिटल, उदयपुर में इको व टीएमटी जांचे भी नि:शुल्क की जाएगी। शिविर के प्रारम्भ होने से पूर्व नीमच जिले के क्षेत्रों से मरीज शिविर का लाभ लेने हेतु बड़ी संख्या में पहुंच गए थे। जिसके चलते बड़ी संख्या में उक्त शिविर का लाभ मरीजों को मिला।
शिविर में आने वाले नेत्र रोगियों की जांच के पश्चात 400 से अधिक नजर के चश्मे भी नि:शुल्क प्रदान किये गए। इस दौरान उदयपुर हेतु चयनित नेत्र रोगियों का पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल उदयपुर में रहने-खाने से लेकर इलाज व ऑपरेशन नि:शुल्क किया जावेगा।
वहीं शिविर में आये दंत रोगियों का भी पेसिफिक डेंटल कॉलेज एंड रिचर्स सेंटर उदयपुर में नि:शुल्क उपचार किया जावेगा। इस दौरान मरीजों को हर प्रकार की दवाइयों का नि:शुल्क वितरण भी किया गया।

कलेक्टर जैन ने आयोजन को सराहा-

कलेक्टर दिनेश जैन जिला प्रेस क्लब व लायंस क्लब के उक्त मेगा चिकित्सा शिविर में पहुंचे और शिविर में आये मरीजों से चर्चा की। इस दौरान उदयपुर हॉस्पिटल से आयी चिकित्सको की टीम से भी मुलाकात की। इस दौरान कलेक्टर जैन ने कहा कि जीवन जीने के साथ-साथ सेवा को भी महत्व दिया जाना चाहिए। रोगी की सेवा शुश्रूषा करना तथा उसे सुख पहुंचाना मानव का नैतिक कर्तव्य है। सामाजिक प्राणी होने के नाते मनुष्य का दूसरों के काम आना उसकी जिम्मेदारी है। जिला प्रेस क्लब की टीम द्वारा रोगी सेवा तथा उसे चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराना बहुत बड़ा पुण्य बतलाया। 

इस सफल आयोजन में जिला प्रेस क्लब, नीमच से जिलाध्यक्ष राहुल जैन, सचिव नवीन पाटीदार, शिविर संयोजक कन्हैया सिंहल, कोर कमिटी से हेमेन्द्र चिन्टू शर्मा, मनीष बागड़ी, कार्यकारिणी से राजेश भंडारी, विजित महाडिक, गोपाल मेहरा, महेश जैन, आशीष सिहंल, सुनील तंवर, हरीश पहलाजानी, अर्पित शर्मा आदि व लायंस क्लब, नीमच अध्यक्ष सुनील शर्मा, शिविर प्रभारी विद्या त्रिवेदी, कुलदीप कोर छाबड़ा, गुरुमुख छाबड़ा, रिखब गोपावत, अनिल गोयल, महेन्द्र चौधरी, बाबूलाल गौड़, शैलेन्द्र पोरवाल, विजय मंगल आदि ने चिकित्सा शिविर में उपस्थित रहकर शिविर कार्यो में विशेष सहयोग प्रदान किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE