चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ के प्राईवेट, आईएमए डॉक्टर्स सहित दंत चिकित्सक, फिजियोथेरेपिस्ट, नर्सिंगकर्मी, लेब सहायक, सबओर्डिनेट स्टॉफ का सम्मेलन एवं संयुक्त मीटिंग रविवार 16 अप्रेल को स्थानीय पंचमुखी चिकित्सालय में आयुर्वेदाचार्य गोरांग पानेरी के आतिथ्य में सम्पन्न हुई।
आयोजित इस सम्मेलन में आरटीएच बिल सहित गत दिनांे की हड़ताल पर चर्चा की गई। मीटिंग में आयुर्वेदाचार्य डॉ. गोरांग पानेरी, गोविन्द गदिया, डॉ. एम.बी. बक्षी, बिरला हॉस्पिटल वाइस प्रसिडेंट राहुल सेठी आदि अतिथियों सहित सहयोग देने वालों का सम्मान किया गया।
मीटिंग में उपस्थित सदस्यों से विचार विमर्श के पश्चात् संगठन को विस्तृत करने, कुछ कुछ अंतराल में बैठकों का आयोजन करने संबंधित कई विषयों पर निर्णय लिये गये ताकि आने वाली परिस्थितियों से आसानी से निपटा जा सके। सभी सदस्यों ने संगठन को मजबुत करने का प्रण लिया। मीटिंग में डॉ ओपी भन्डारी ने विस्तृत जानकारी देते हुए चर्चा की। मीटिंग में करीब 150 मेडिकल स्टॉफगण उपस्थित रहे। मीटींग के बाद सहभोज का आयोजन भी रखा गया। मीटिंग में डॉ. डी.एल लड्ढा, आईएमए अध्यक्ष डॉ मधुप बक्षी, डॉ. ललित जैनानी, डॉ. अरविन्द सनाढ्य, डॉ. रमेश माहेश्वरी, डॉ मोहित, डॉ. सतीश शर्मा, डॉ. नीरज निगम, डॉ आरडी भट्ट, आुयर्वेदाचार्य गोरांग पानेरी, डॉ. सांखला, डॉ अविनाश जोशी सहित कई चिकित्सक उपस्थित थे।