गुना। विमुक्त घुमक्कड़ अर्ध घुम्मकड़ जनजाति महासंघ के प्रदेश प्रवक्ता योगाचार्य महेश पाल ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम प्रदेश स्तरीय महाअधिवेशन का आयोजन उज्जैन बैकुंठ धाम शेषसाय श्री विष्णु भगवान मंदिर हरसिद्धि चौराहा योगीपुरा उज्जैन मे हुआ। घुमक्कड़ महासंघ अधिवेशन का विधिवत शुभारंभ दीप प्रज्वलन का कार्य मुख्य अतिथि बड़वानी एसडीएम घनश्याम धनगर, महासंघ के प्रदेश संरक्षक सेपर्ड नन्द किशोर धनगर, प्रदेश अध्यक्ष ज्ञान सिंह बघेल द्वारा लोकमाता देवी अहिल्या बाई जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अधिवेशन प्रारंभ किया। जिसमें पाल बघेल धनगर गाडरी, समाज के लोगों के विकास से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक विचार विमर्श किया। जिसमें घुम्मकड़ प्रमाण पत्र जारी करवाने के लिऐ तहसील स्तर पर केंप का आयोजन किया जाए, घुमक्कड़ जनजाति महासंघ संगठन का विस्तार ग्राम स्तर तक पूर्ण किया जाए, घुमक्कड़ महासंघ के अन्तर्गत आने वाली जनजाति समूह को अजजा वर्ग में शामिल किया जाए।