BREAKING NEWS
BIG NEWS : 10 वर्षीय विभूति शर्मा की हनुमान भक्ति से.. <<     शहडोल में दर्दनाक सड़क हादसा: पेड़ से टकराई.. <<     KHABAR : उड़ीसा में राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग.. <<     गरोठ के कोटड़ाबुजुर्ग का प्राचीन कल्पवृक्ष.. <<     BIG NEWS : एमपी राज्यसभा चुनाव कांग्रेस की लंच.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का फतेहगढ़ क्षेत्र और.. <<     KHABAR : गरोठ बायपास योजना को मिली रफ्तार, 22.27 करोड़.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में मचा बड़ा बवाल, कन्हैयालाल.. <<     BIG NEWS : एमपी में राज्यसभा चुनाव, नामांकन के साथ.. <<     VIDEO NEWS: 2 साल पुरानी सड़क दुर्घटना पर फिर उठा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अधिकमास में कोटड़ाबुजुर्ग का कल्पवृक्ष.. <<     BIG NEWS : एमपी कांग्रेस को बड़ा झटका, हुजूर से पूर्व.. <<     VIDEO NEWS: जेठ-जेठानी ने महिला पर किया जानलेवा हमला,.. <<     दूषित पानी पीने से बीमार पड़ रहे हैं.. <<     लापरवाही की भेंट चढ़ी मासूम की जिंदगी! सेगांव.. <<     VIDEO NEWS: मानसून से पहले ही मेहरबान हुए बादल, MP में.. <<     KHABAR : दस्तावेज दुरुपयोग और झूठे केस में फंसाने.. <<     VIDEO NEWS: 'वोट बैंक नहीं, सत्ता में हिस्सेदारी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 17, 2023, 2:39 pm
KHABAR : ग्रीन बेल्ट पर सात दिवसीय योग शिविर की शुरुआत, योग को दैनिक जीवन का अंग बनाने की दी प्रेरणा, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। नगर समस्या एवं सुझाव ग्रुप के तत्वाधान में 17 से 23 अप्रेल तक चलने वाले योग एवं प्रणायाम शिविर का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चौपड़ा के द्वारा मां सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण कर प्रात: कालीन सत्र में किया गया। शिविर का समय प्रात: 6.15 से 7.15 बजे तक रखा गया है।

जानकारी देते हुवे ग्रुप एडमिन विवेक खण्डेलवाल ने बताया कि शिविर में योग गुरू डा गुणवंत गोयल ने शिविरार्थियों को जीवन में योग एवं प्राणायाम का महत्व बताते हुए योग के गुर सिखाए। सभी ने बड़े ही मनोयोग से शिविर में भाग लिया। शिविर के प्रारंभ में योग गुरु गुणवंत गोयल ने योग एवं प्राणायाम को दैनिक जीवन का अंग बनाने की प्रेरणा दी।

शिविर को सम्बोधित करते हुवे नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चौपड़ा ने बताया कि योग को जीवन शैली बनाना मन, वचन व काया की स्वच्छता के लिए आवश्यक है।
समाजसेवी सन्तोष चौपड़ा ने एनएसएसजी ग्रुप की इस पहल पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी।
समाजसेविका रजिया अहमद ने कहा कि मैं 15 वर्ष की उम्र से योग कर रही हूं पर आज प्रथम बार मुझे दंत आसन, हनुमान हांस्य आसन, क्षमा आसन आदि नये नये गुर शिविर में योग गुरु से सीखने का मौका मिला।

शिविर में प्रिंसीपल डॉ एनके डबकरा, डॉ स्वप्नील वधवा, डॉ बीना चौधरी, संगीता जारोली, कन्हैया शर्मा, योग शिक्षक सीमा गर्ग के साथ अन्य समाजसेवी, शिक्षक, एवं महिला पुरुषों ने भी प्रतिभागिता की। अंत मे सभी पधारे शिविरार्थियों को आंवला ज्यूस वितरित किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE