कसरावद। भारतीय सेन समाज के तत्वाधान में कसरावद नगर में श्री संत शिरोमणी सेन जी महाराज की 723 वी जयंती सेन समाज द्वारा सोमवार को हर्षोल्लास के साथ मनाई गई एवं भव्य शोभायात्रा निकाली गई। वही कार्यक्रम में युवक- युवती परिचय सम्मेलन, एवं पत्रिका का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम में समाज के मुख्य अतिथि इंदौर के युवा उद्योगपति एवं समाजसेवी जितेंद्र ताराचंद सेन विशेष रूप से उपस्थित थे। वही मुख्य अतिथि कसरावद विधायक सचिन यादव भी उपस्थित हुए इस दौरान विधायक एवं समाज के लोगों द्वारा जितेंद्र ताराचंद सेन को सम्मानित किया गया। एवं विधायक यादव ने श्री संत शिरोमणि महाराज की जयंती पर समाज के लोगों को शुभकामनाएं दी। इस दौरान भगवा ध्वज लिए शोभायात्रा में शामिल युवक और युवतियां डीजे और ढोल ताशो की धुन पर थिरकते नजर आए। शोभा यात्रा मुख्य मार्गो से होते हुए इंदौर रोड कान्हा मैरिज गार्डन पहुंची। जहां भोजन प्रसाद ग्रहण की।