सरवानिया महाराज। शहर के सेन समाज ने आराध्य देव सेन जी महाराज को याद कर जयंती मनाई। खेड़ापति बालाजी मंदिर पर केशशिल्पी संग के बेनर पर सेन समाज के आराध्य देव सेन जी महाराज की 723 वी जन्म जयंती सादे समारोह में मनाई गई।
केशशिल्पी संग के अध्यक्ष दशरथ सेन परिहार ने बताया कि समाज के आराध्य देव एंव संत शिरोमणी श्री सेन जी महाराज का जीवन सादा और उच्च विचारों वाला था सादगी के साथ समाज सेवा का लक्ष्य आज भी समाज के लिए प्रेरणादायक है। संत श्री की जन्म जयंती के अवसर पर समाजजनों की उपस्थिति में शहर के खेड़ापति बालाजी मंदिर पर भगवान सेन जी महाराज की पहले पुजा अर्चना की फिर प्रसाद वितरण किया। जन्म जयंती पर उन्हें याद किया गया।
इस अवसर पर संग के उपाध्यक्ष भोनीराम सेन, सचिव श्यामलाल सेन, छोटू सेन, वरिष्ठ बंशीलाल परिहार, किशोर सेन, प्रकाश सेन, रामबिलास सेन, राकेश सेन, नारायण सेन, मंगल सेन, राजू सेन, संजय सेन, राहुल व रवि सेन सहित अनेक समाजजन उपस्थित थे।