टकरावद। श्री सेन जी महाराज की 723 वां जन्मोत्सव बूढ़ा गायत्री शक्तिपीठ पर मनाया गया। जिसमे कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेश पाटीदार सरपंच प्रतिनिधि, मुख्य अतिथि भगवती प्रसाद गहलोत व बलराम राठौड़ द्वारा सेन जी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उसके पश्चात राजेश पाटीदार, भगवती प्रसाद, बलराम राठौर ने आराध्य सेन जी महाराज के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में समाजजन राजूलाल सेन, बाबूलाल, कालूलाल सेन, जगदीश सेन, भगतराम सेन, मुकेश सेन, हीरालाल सेन, कमलेश सेन, दीपक सेन आदि समाज जन्म उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन रमेश सेन ने किया और आभार सुनील सेन ने माना।