मंदसौर। शहर में कुटुंब कोर्ट के एयर कंडीशन में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। धुआं देख कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। मौके पर फायर ब्रिगेड पहुंची और आग बुझाई गई। इस हादसे में गनीमत रही की कोई जनहानि नही हुई।
जिला अभिभाषक संघ अध्यक्ष रघुवीर सिंह पंवार ने बताया कि एयर कंडीशन में शॉर्ट सर्किट होने के कारण अचानक से आग लग गई। आग और धुआं देख सभी जज, वकील, कर्मचारी तुरंत बाहर निकल गए। बाहर आकर तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया।