BREAKING NEWS
KHABAR : राजीव गांधी जयंती पर कुकड़ेश्वर में गूंजा.. <<     REPORT : अवैध खनिज कारोबार पर कलेक्टर हिमांशु.. <<     BIG NEWS : खुले नाले में गिरी बाइक, बाल-बाल बचा चालक,.. <<     KHABAR : थांदला के होटल एवं रेस्टोरेंट में खाद्य.. <<     KHABAR : रतलाम कलेक्ट्रेट में ग्रामीणों का मौन.. <<     BIG NEWS : जोरदार भिड़ंत से दहला नीमच जिले का जावद,.. <<     KHABAR : हरिद्वार-ऋषिकेश तीर्थ यात्रा पर जाएंगे.. <<     KHABAR : युवा संगम में 467 युवाओं का रोजगार के लिए.. <<     KHABAR : मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग का गिरा छज्जा,.. <<     KHABAR : जयकारों से गूंजा दूदरसी, संत रविदास जयंती.. <<     BIG REPORT : नीमच के खेल मैदान को लेकर कलेक्टर.. <<     KHABAR : 113 औद्योगिक एवं अन्य इकाइयों के.. <<     NEWS : सोशल मीडिया पर पिस्टलनुमा लाइटर से.. <<     KHABAR : सद्भावना दिवस पर गूंजा एकता का संदेश,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया आछोड़ा लूटकांड का खुलासा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 17, 2023, 5:29 pm
BIG REPORT : सजगता और जागरूकता ने बचाई नवजात बछड़े की जान, पारस्परिक सहयोग ने दिया समाज को अमूल्य सन्देश, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर 

Share On:-

नीमच। रात में आशिक‌ और सलमान की सजगता और नितेश अहीर तथा पार्थ जोशी की सक्रियता ने एक नवजात बछड़े की जान बचाने का पुण्य कार्य अंजाम दिया। गौ रक्षा के लिए पारस्परिक धार्मिक सद्भावनाओ के सम्मान करने का‌ समाज को अमूल्य संदेश भी दिया। 

दरअसल बात नीमच के रिसाला मस्जिद के पास मैदान की है। जहां एक गाय ने रात 9.30 से 10 बजे के बीच एक बछड़े को जन्म दिया। यहां पर आवारा और आक्रमक 7-8 कुत्ते भी घात लगाकर बैठे थे। इस वजह से बछड़े की सुरक्षा को लेकर यहां के रहवासी काफ़ी देर से परेशान हो रहे थे। यहां के रहवासियों ने सजगता दिखाते हुए कहीं से फोन नंबर लेकर गऊ सेवा दल औल नगरपालिका को रात में सूचना दी। जिसके बाद गऊ सेवा दल टीम के सदस्य पार्थ जोशी, मितेश अहीर मोके पर पहुँचे और रात 12‌ बजे नगरपालिका से संपर्क कर पशु वाहन को बुलाकर गाय और नवजात बछड़े को सुरक्षित नगरपालिका वाहन मे पहुंचाया गया। रात्रि में जब तक गौ सेवा‌ और नगर पालिका के कर्मचारी वहां पहुंचे तब तक रिसाला मस्जिद के के रहवासी अशिक खान और सलमान ने गाय के बच्चे की हिफाजत की। साथ में वहां के रहवासियों की सराहनीय भुमिका रही। जो दो घन्टे तक गाय और बच्चे की रक्षा करतें रहे। चूंकि वहां आसपास बहुत आक्रामक कुत्ते घुम रहे थे। यदि देखरेख का अभाव होता तो बछड़े की जान और शरीर को गंभीर रूप से कुत्तों द्वारा नुकसान पहुंचाया जा सकता था।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE