BREAKING NEWS
KHABAR : राजीव गांधी जयंती पर कुकड़ेश्वर में गूंजा.. <<     REPORT : अवैध खनिज कारोबार पर कलेक्टर हिमांशु.. <<     BIG NEWS : खुले नाले में गिरी बाइक, बाल-बाल बचा चालक,.. <<     KHABAR : थांदला के होटल एवं रेस्टोरेंट में खाद्य.. <<     KHABAR : रतलाम कलेक्ट्रेट में ग्रामीणों का मौन.. <<     BIG NEWS : जोरदार भिड़ंत से दहला नीमच जिले का जावद,.. <<     KHABAR : हरिद्वार-ऋषिकेश तीर्थ यात्रा पर जाएंगे.. <<     KHABAR : युवा संगम में 467 युवाओं का रोजगार के लिए.. <<     KHABAR : मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग का गिरा छज्जा,.. <<     KHABAR : जयकारों से गूंजा दूदरसी, संत रविदास जयंती.. <<     BIG REPORT : नीमच के खेल मैदान को लेकर कलेक्टर.. <<     KHABAR : 113 औद्योगिक एवं अन्य इकाइयों के.. <<     NEWS : सोशल मीडिया पर पिस्टलनुमा लाइटर से.. <<     KHABAR : सद्भावना दिवस पर गूंजा एकता का संदेश,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया आछोड़ा लूटकांड का खुलासा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 17, 2023, 6:25 pm
REPORT : वैश्य समाजजनों ने कलेक्टर से की मुलाकात, पहले गुलदस्ता किया भेंट, फिर मोतियों की माला पहनाकर दी शुभकामनाएं, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। वैश्य महासम्मेलन नीमच के जिला अध्यक्ष गोविंद पोरवाल के नेतृत्व में जिले के वरिष्ठ सदस्य मनोहर सिंह लोढ़ा, जम्बुकुमार जैन, जिला कोषाध्यक्ष हरीवल्लभ मुछाल,  विवेक खंडेलवाल सोनू, डॉक्टर अमित गोयल ने आज सोमवार दोपहर कलेक्टर दिनेश जैन से आत्मिक मुलाकात कर गुलदस्ता भेंट किया और मोतियों की माला पहनाकर शुभकामनाएं प्रेषित की।
संभागीय अध्यक्ष सन्तोष चौपड़ा के नेतृत्व में चलाए जा रहे जिले में प्रकल्प की जानकारी के साथ ही प्रदेश एवं राष्ट्रीय योजनाओं की विस्तृत चर्चा की। वैश्य महासम्मेलन के संरक्षक जम्बुकुमार जैन ने सदस्यों का परिचय करवाया।
कलेक्टर दिनेश जैन ने मनोहरसिंह लोढ़ा को देख पहचान गए एवं उनके साथ तत्कालीन कार्यकाल में किये सामाजिक कार्यों को बताकर बिताये पल को याद किया। जिलाध्यक्ष गोविंद पोरवाल ने कलेक्टर दिनेश जैन को वैश्य सम्मेलन के बैनर पर सामाजिक स्तर पर हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर नगर समस्या एवं सुझाव ग्रुप के एडमिन विवेक खण्डेलवाल ने ग्रुप परिचय के साथ ग्रुप द्वारा किये जा सामाजिक, साहित्यिक सांस्कृतिक, स्वास्थ्य व पर्यावरण कार्यों को बिन्दुवार बताया। हरिवल्लभ मुच्छाल व डॉ अमित गोयल ने भी दोनों ही संगठन की जानकारी से अवगत करवाया। जिसे कलेक्टर दिनेश जैन ने सराहा व मिलकर समाजहित से जुड़े कार्यों को साथ करने की बात कही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE