सरवानिया महाराज। समीपस्थ ग्राम पंचायत आमलीभाट के गांव ढाबा मे आज दोपहर को बिजली के तारों के टकराने से आगजनी की घटना होने की बात सामने आई है।
बताया जा रहा है कि ग्राम ढाबा निवासी रामलाल गायरी के घर के समीप ही बिजली की एलटी लाईन निकली हुई है, जिसके तारों में टकराने से स्प्राकिंग होने से घर में आग लग गई। आगजनी पर काबू पाने के लिए सूचना पर सरवानिया महाराज नगर परिषद का फायर फाईटर ने ग्राम ढाबा पहुंच कर बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फाईटर कर्मचारी ताराचंद धनगर व शिवराज सिंह राणावत ने ग्रामीणों की सहायता से आग पर काबू पाया। आगजनी के नुकसान के आंकलन के लिए हल्का पटवारी को सुचना दी गई है।