चित्तौड़गढ़। राजस्थान सेवानिवृत्त पुलिस कल्याण संस्थान के प्रांतीय अधिवेशन के अवसर पर कार्यकारिणी के हुए विस्तार में मदन सिंह चौहान बने प्रदेश महासचिव संस्थान के जिला चित्तौड़गढ़ सचिव एवं कोषाध्यक्ष फैज मोहम्मद शेख ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष वासुदेव सिंह ने प्रान्तीय अधिवेशन के अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए मदन सिंह चौहान निवासी निंम्बाहेड़ा गंगरार को राजस्थान सेवानिवृत्त पुलिस कल्याण संस्थान का प्रदेश महासचिव साथ ही शांतिलाल चौबीसा को संभागीय अध्यक्ष बांसवाड़ा सुरेंद्र दानोदिया को संभागीय अध्यक्ष सीकर तथा नरेंद्र मोहन शर्मा को संभागीय अध्यक्ष जयपुर मनोनीत करते हुए दायित्व प्रदान किए गए। इधर बैठक में जिलाध्यक्ष चित्तौड़गढ़ लाल सिंह भाटी, मुख्य संरक्षक ओम प्रकाश उपाध्याय, संरक्षक गणपतसिंह राणावत, संरक्षक जीवन सिंह राणावत, संरक्षक अमर कण्ठ उपाध्याय,देवी सिंह पंवार, कैलाश गिरी गोस्वामी, मुरलीमनोहर व्यास, उदय सिंह खंगारोत व पृथ्वी सिंह हाड़ा ने बैठक में विचार व प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नव मनोनीत संस्थान के पदाधिकारियों को बधाई दे माल्यार्पण कर व ऊपरना पहना स्वागत अभिनंदन किया। बैठक में प्रांतीय सचिव सुखदेव व्यास ने सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों व अधिकारियों की विभिन्न मांगों पर चर्चा व विमर्श कर प्रान्तीय अधिवेशन मे लिए गए आवश्यक प्रस्तावों तथा आगामी प्रान्तीय अधिवेशन बांरा जिले में होने की भी जानकारी दी।