सरवानिया महाराज। संघ की नर्सरी के नाम से ख्यात नीमच एवं अविभाजित लोकसभा क्षेत्र मंदसौर जिले से राष्ट्रीय परशुराम सेना में नेतृत्व करने का मौका सरवानिया महाराज को मिला है। व्यवस्था की द्रष्टि से करीब पन्द्रह हजार लोगों की आबादी के इस नगर से राजनीति में तथा समाज सेवा में कई लोगों का योगदान रहा है। वर्तमान सांसद प्रतिनिधि शिवम राजपुरोहित को परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष पंण्डित जितेंद्र व्यास ने मध्यप्रदेश का मंत्री मनोनीत किया है।
गौरतलब है कि शिवम राजपुरोहित आरएसएस के नीमच मंदसौर व रतलाम विभाग के सन 2006 से लगाकर 2013 तक विभाग कार्यवाह रहें सेवानिवृत्त शिक्षक कैलाशचंद्र राजपुरोहित के पुत्र होकर वर्तमान में सासंद सुधीर गुप्ता के प्रतिनिधि के रूप में समाज सेवा कर रहे हैं। वैसे तो इस क्षेत्र से अनेक लोगों ने देश तथा समाज की सेवा में योगदान दिया लेकिन जिले से निकले प्रचारकों मे से एक कैलाशचंद्र राजपुरोहित है जिन्होंने संघ मुख्यालय नागपुर से तृतीय वर्ग प्रशिक्षण प्राप्त कर अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा लखनऊ वृदांवन व नागपुर में नीमच मंदसौर रतलाम का प्रतिनिधित्व किया। उनके पदचिन्हों पर चलते हुए शिवम राजपुरोहित ने समाज सेवा को लक्ष्य बनाकर भाजपा की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाते हुवे सासंद प्रतिनिधि के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। राष्ट्रीय परशुराम सेना के केन्द्रीय नेतृत्व और प्रादेशिक नेतृत्व ने समाज में अच्छी सेवाओं को ध्यान में रखकर सेना का प्रदेश मंत्री बनाया है।
इस नियुक्ति से स्थानीय ब्राह्मण समाज के लोगों के साथ साथ प्रदेश स्तर पर इस क्षेत्र को फायदा मिलेगा। नियुक्ति की खबर के बाद राजपुरोहित को बधाई देने वाले लोगों का तांता लग गया।