BREAKING NEWS
KHABAR : मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव, भाजपा का.. <<     खरगोन: प्रसव पीड़ा के बाद आशा कार्यकर्ता की.. <<     KHABAR : 108 एंबुलेंस में गर्भवती महिला को हुई प्रसव.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 10 वर्षीय विभूति शर्मा की हनुमान भक्ति से.. <<     शहडोल में दर्दनाक सड़क हादसा: पेड़ से टकराई.. <<     KHABAR : उड़ीसा में राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग.. <<     गरोठ के कोटड़ाबुजुर्ग का प्राचीन कल्पवृक्ष.. <<     BIG NEWS : एमपी राज्यसभा चुनाव कांग्रेस की लंच.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का फतेहगढ़ क्षेत्र और.. <<     KHABAR : गरोठ बायपास योजना को मिली रफ्तार, 22.27 करोड़.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में मचा बड़ा बवाल, कन्हैयालाल.. <<     BIG NEWS : एमपी में राज्यसभा चुनाव, नामांकन के साथ.. <<     VIDEO NEWS: 2 साल पुरानी सड़क दुर्घटना पर फिर उठा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अधिकमास में कोटड़ाबुजुर्ग का कल्पवृक्ष.. <<     BIG NEWS : एमपी कांग्रेस को बड़ा झटका, हुजूर से पूर्व.. <<     VIDEO NEWS: जेठ-जेठानी ने महिला पर किया जानलेवा हमला,.. <<     दूषित पानी पीने से बीमार पड़ रहे हैं.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 17, 2023, 8:13 pm
BIG NEWS : एमपी में बड़ा सड़क हादसा, छिंदवाड़ा के प्रसिद्ध संत कनक बिहारी समेत 4 लोगों की मौत, नरसिंहपुर में बाइक को बचाने में हुई दुर्घटना, पढ़े खबर

Share On:-

नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में छिंदवाड़ा जिले के प्रसिद्ध संत कनक बिहारी दास सहित चार लोगों की मौत हो गई, बताया जा रहा है कि संत कनक बिहारी दास अपने लोगों के साथ अशोकनगर जिले से वापस छिंदवाड़ा जिले में स्थित अपने आश्रम में जा रहे थे। जहां लौटते वक्त यह हादसा हुआ।

प्रसिद्ध संत से कनक बिहारी दास-

बता दें कि महंत कनक बिहारी महाराज जी प्रसिद्ध संत माने जाते थे। महंत कनक बिहारी दास महाराज ने राम मंदिर निर्माण में एक करोड़ से अधिक की राशि दान की थी। उन्हें रघुवंश शिरोमणि 1008 महंत कनक बिहारी दास के नाम से पुकारा जाता था। रघुवंशी समाज के राष्ट्रीय संत के रूप में भी लोग पहचाना जाता था, उनका छिंदवाड़ा जिले में प्रसिद्ध आश्रम था। जहां भक्तों की भीड़ लगी रहती थी। महाराज अगले साल अयोध्या में 9009 कुंडीय यज्ञ का आयोजन करने वाले थे।

बताया जा रहा है कि जब वह अशोकनगर से वापस लौट रहे थे, तभी नरसिंहपुर जिले के बरमान सागर हाईवे पर यह हादसा हुआ है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हादसे की वजह दो पहिया वाहन को बचाने के चक्कर में कार डिवाइडर से टकरा गई।  

कमलनाथ ने ट्वीट कर जताया दुख-

कनक बिहारी दास के निधन पर पूर्व सीएम कमलनाथ ने भी ट्वीट कर दुख जताया है। उन्होंने लिखा कि ‘एक सड़क दुर्घटना में परम श्रद्धेय संत यज्ञ सम्राट श्री श्री 1008 श्री कनक बिहारी महाराज का स्वर्गवास होने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। गुरु जी का देवलोक गमन उनके समस्त शिष्यों और भक्तों के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर महाराज जी की आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और उनके भक्तों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।’

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE