डबरा। ब्राह्मण समाज के अराध्य देव भगवान परशुराम प्रकटोत्सव इस बार बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। जिसको लेकर ब्राह्मण समाज के लोगों द्वारा एक बैठक मुकेश कुमार बंटी गौतम के निवास पर आयोजित की गई। बैठक में डबरा, पिछोर, बिलोआ, छीमक करियावटी सहित अन्य क्षेत्र में ब्रह्मण समाज के लोगों को घर–घर तक निमंत्रण पत्र देने की जिम्मेदारी दी गई। चल समारोह 24 अप्रैल को 4 बजे तहसील रोड स्थित मंदिर से शुरू होगा और लक्ष्मीनारायण मंदिर पर इसका समापन किया जाएगा। इस बैठक के दौरान सभी ने जय परशुराम भगवान के जयकारे लगाते हुए आयोजक मंडल द्वारा इस चल समारोह में सभी विप्र बंधुओं से अधिक संख्या में एकत्रित होने की अपील की है।