BREAKING NEWS
BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री कृष्णधाम.. <<     KHABAR : हुकुमपुर में खौफनाक रात, चोरों ने तोड़े दो.. <<     KHABAR : केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट बना आदिवासियों.. <<     KHABAR : उज्जैन में हनुमान प्रतिमा हटाने के विरोध.. <<     KHABAR : दतिया राजपरिवार संपत्ति विवाद, ग्वालियर.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी सामूहिक.. <<     BIG VIDEO UPDATE : मालवा में सोयाबीन और मक्का फसल पूरी.. <<     KHABAR : गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा नीमच,.. <<     KHABAR : पूर्व जवानों के सम्मान के साथ सीआरपीएफ.. <<     BIG VIDEO UPDATE : सत्ता की चाबी 'मालवा' पर दिग्गजों की.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नई आबादी पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में.. <<     KHABAR : उज्जैन में तीन मिनट में जलेंगे 25 लाख दीपक,.. <<     NEWS : हिंदी हमारी पहचान और संस्कारों की संवाहक,.. <<     Mausam Vibhag Alert: मालवा-उज्जैन संभाग में मानसून पर लगा.. <<     KHABAR : माधव चौक पर छात्रों की गूंज कार्यक्रम का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 18, 2023, 3:27 pm
BIG NEWS : जिले का गांव चीताखेडा और सांसद खेल महोत्सव, जब चिलचिलाती धुप में अव्यवस्थाओं के बीच हुआ आयोजन तो इस हाल में पहुंचे बच्चे, कंकरो के बीच छात्रों ने खेली कबड्डी, गुटबाजी भी आई सामने, पढ़े कमलेश मांगरिया के साथ नवीन लोहार की खबर

Share On:-

चीताखेड़ा। स्थानीय गांव के मिडिल स्कुल ग्राउंड में आज सांसद खेल महोत्सव का आयोजन हुआ। इस एक दिवसीय आयोजन में जहां सुविधाओं कमी देखी गई। चिलचिलाती धुप में नन्हे मुन्ने बच्चे परेशान होते दिखे। बदन जलाने वाली धुप में बच्चों का बुरा हाल हुआ। 

क्षेत्रीय विधायक दिलीप सिंह परिहार, भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार के मुख्य आतिथ्य में सांसद खेल महोत्सव प्रारम्भ हुआ। क्षेत्र के आसपास से सभी स्कूलों की टीमों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में मैराथन दौड़, कबड्डी, रस्साकशी, खोखो, सितोलिया जैसे कई खेल खेले गए।     

अमूमन दिसम्बर से जनवरी में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है, मगर अप्रैल में छोटे-छोटे बच्चों के स्वास्थ से खिलवाड़ किया जा रहा है। तेज धुप में बच्चों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। कबड्डी के खेल में बच्चो को कंकरों में खेलाया गया। वहीं एक बच्चा तेज धुप और असहनीय गर्मी से चक्कर खाकर गिर पड़ा। जिसको खेल मैदान मे प्राथमिक उपचार किया गया। कई बच्चों को लाने ले जाने के लिए वाहन उपलब्ध नहीं हुए। इस चिलचिलाती धुप में बच्चों को खुले में ट्रेक्टर से लाया जे जाया गया। कुल मिलाकर इतनी तेज गर्मी में बच्चों की सेहत से खिलवाड़ आखिर क्यों किया गया। 

जब इस आयोजन को लेकर एसपी अमित तोलानी, जिला शिक्षा अधिकारी सीके शर्मा और कई प्रशसनिक अधिकारियों ने ग्राउंड का जायजा लेकर व्यवस्थाओं को चाक चौबंद करने के निर्देश दिए थे फिरभी इतनी लचर व्यवस्था रही। 

वहीं इस आयोजन में भाजपा में गुटबाजी सरेआम दिखी। जहां विधायक दिलीप सिंह परिहार और भाजपा जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार के समर्थकों में आपसी खींचतान भी रही। जिलाध्यक्ष पाटीदार तो यहाँ तक भी नहीं रुके, उन्होंने कछुए और खरगोश की कहानी के जरिए विरोधियो को ये सीख भी दे डाली कि जो अतिआत्मविश्वास और घमंड में रहते है वो हार ही जाते है और जीत हमेशा उसी की होती है जो लक्ष्य को साधकर चलता जाएगा वो एकदिन लक्ष्य को जरूर प्राप्त कर लेगा।    
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE