BREAKING NEWS
KHABAR : राजीव गांधी जयंती पर कुकड़ेश्वर में गूंजा.. <<     REPORT : अवैध खनिज कारोबार पर कलेक्टर हिमांशु.. <<     BIG NEWS : खुले नाले में गिरी बाइक, बाल-बाल बचा चालक,.. <<     KHABAR : थांदला के होटल एवं रेस्टोरेंट में खाद्य.. <<     KHABAR : रतलाम कलेक्ट्रेट में ग्रामीणों का मौन.. <<     BIG NEWS : जोरदार भिड़ंत से दहला नीमच जिले का जावद,.. <<     KHABAR : हरिद्वार-ऋषिकेश तीर्थ यात्रा पर जाएंगे.. <<     KHABAR : युवा संगम में 467 युवाओं का रोजगार के लिए.. <<     KHABAR : मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग का गिरा छज्जा,.. <<     KHABAR : जयकारों से गूंजा दूदरसी, संत रविदास जयंती.. <<     BIG REPORT : नीमच के खेल मैदान को लेकर कलेक्टर.. <<     KHABAR : 113 औद्योगिक एवं अन्य इकाइयों के.. <<     NEWS : सोशल मीडिया पर पिस्टलनुमा लाइटर से.. <<     KHABAR : सद्भावना दिवस पर गूंजा एकता का संदेश,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया आछोड़ा लूटकांड का खुलासा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 18, 2023, 5:05 pm
KHABAR : अभा पोरवाल युवा संगठन के निर्वाचन संपन्न, डबकरा अध्यक्ष और पोरवाल सचिव तो गुप्ता बने कोषाध्यक्ष, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन के निर्वाचन स्थानीय सामुदायिक भवन पर दिनांक 17 अप्रैल शाम 7 बजे अखिल भारतीय पोरवाल महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश पोरवाल नीमच, अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोविंद डबकरा पिपलिया मंडी, अखिल भारतीय पोरवाल महासंघ के पूर्व महामंत्री मुकेश गुप्ता नाहरगढ़ की उपस्थिति में सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचन संपन्न कराए गए। 

सुनील डबकरा अध्यक्ष, संदीप पोरवाल सचिव, राकेश गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध  निर्वाचित घोषित किए। उपाध्यक्ष सुनील धनोतिया, दीपक पोरवाल, विशाल पोरवाल, पालसोड़ा वाला, सह सचिव लव पोरवाल, प्रवक्ता अमित गुप्ता, संरक्षक मुकेश पोरवाल, शांतिलाल गुप्ता एलआईसी, रामविलास वैद, नरेंद्र पोरवाल, देवेंद्र रतनावत, मनीष गुप्ता पूर्व अध्यक्ष इंजीनियर को नियुक्त किया गया। 

इस अवसर पर अखिल भारतीय पोरवाल महासभा के पूर्व अध्यक्ष संरक्षक बंसीलाल धनोतिया, जिला अध्यक्ष प्रकाश मंडवारिया, दैनिक भास्कर मुकेश गुप्ता पत्रकार,  पोरवाल समाज समिति अध्यक्ष कैलाश मुजावदिया, पोरवाल महिला मंडल के अध्यक्ष सुनीता चौधरी विशेष रूप से उपस्थित थे। 
इस अवसर पर युवाओं द्वारा अखिल भारतीय पोरवाल महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश पोरवाल की शादी की 25वीं सालगिरह पर केक काटकर उत्सव के साथ मनाया गया। 

नवनियुक्त अध्यक्ष सुनील डबकरा ने अपने उद्बोधन में कहा कि युवा संगठन के लगभग 115 युवाओं की उपस्थिति में निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न हुई। सभी युवा  उत्साह का माहौल था। आगामी दिनों में युवा संगठन अनेक कार्यक्रम लेकर आएगा, जिसमें आप सभी का सहयोग अपेक्षित है। 

इस अवसर पर राजेश मुजावदिया, राजकमल काला, गौरव पोरवाल इंजीनियर, राजेश पोरवाल, अरविंद पोरवाल, राजदीप दानगढ, अभिषेक पोरवाल, विश्वास मंडवारिया, पियुष अंशुल धनोतिया, सोलभ पोरवाल धनोतिया, शैलेन्द्र पोरवाल, संजय बढवाल, महेश पोरवाल, रवी पोरवाल, गोविंद पोरवाल, राजेश गुप्ता आदि समाजजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शांतिलाल गुप्ता ने किया और आभार मनीष गुप्ता इंजीनियर ने व्यक्त किया।  

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE