BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मंगलवार को बिजली विभाग का.. <<     BIG NEWS: नशे के कारोबार में फरारी काट रहा था 12.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से राजस्थान तक फैला था डोडाचूरा.. <<     KHABAR : एक सुर, एक स्वर और देशभक्ति का संदेश, नीमच.. <<     BIG NEWS : पत्नी के चरित्र पर करता था शक, शराब के नशे.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर बीजेपी.. <<     BIG NEWS : हरदीप पुरी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी,.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी आदिवासी.. <<     BIG REPORT : सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच.. <<     KHABAR : दीपावली बोनस और लंबित मांगों को लेकर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : बालाघाट में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : गंभीरी नदी के पास खड़े थे तीन युवक, फिर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम किसानों की आखिरी आस अब सांवलिया.. <<     BIG NEWS : तीन प्रमुख सचिव और 16 अफसर होंगे पदोन्नत,.. <<     BIG NEWS : सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हुईं सीएमओ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 18, 2023, 6:52 pm
BIG NEWS : सिंगोली पुलिस की अवैध परिवहन पर कार्यवाही, ट्रेक्टर-ट्राॅली मय भूसा के जप्त, चालक को किया गिरप्तार, पढ़े खबर 

Share On:-

सिंगोली। जिला नीमच दण्डाधिकारी द्वारा भूसा के अवैध परिवहन की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत नीमच पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुन्दरसिंह कनेश एंव अनुविभागीय अधिकारी जावद पुलिस रामतिलक मालवीय के मार्गदर्शन मे तथा थाना प्रभारी सिंगोली निरीक्षक केसी चैहान के नेतृत्व मे सिंगोली पुलिस टीम ने एक टेक्टर ट्राॅली आरजे 09 आरडी 7981 को गेहूूॅ के भूसे से भरा जप्त कर आरोपी को गिरप्तार किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 17 अप्रैल 2023 को रात्री में पैदल भ्रमण के दौरान पालीवाल भोजनालय के सामने बेगॅू सिंगोली रोड पर नीमच तरफ से एक टेक्टर ट्राॅली आरजे 09 आरडी 7981 आते दिखी जिसे हमराह फोर्स की मदद से रोका। जिसकी ट्राॅली मे दोनो साईडो व उपर की तरफ त्रिपाल व ट्राॅली की बाॅडी के अंदर गेहूॅू का भूसा भरा होना पाया गया व ट्रेक्टर चालक से नाम पता पूछते उसने अपना नाम राहुल पिता चन्दु बंजारा उम्र 23 साल निवासी धीनवा थाना निम्बाहेडा जिला चित्तोडगढ राज0 का होना बताया। टेक्टर चालक से भूसा के संबंध मे पूछताछ करते कोई वैध अनुमति नही होना बताया व रतनगढ क्षेत्र के गाॅवो के खेतो से भरकर आसिन्द भीलवाडा राजस्थान बेचने ले जाना बताया गया। 

जिला दण्डाधिकारी नीमच के आदेश क्रमांक 262/सा.लेख/2023 नीमच दिनांक 06 मार्च 2023 के पालन मे जारी आदेश से चारा व भूसा के अवैध परिवहन की रोकथाम का उल्लंघन करते पाया जाने से उक्त टेक्टर चालक का कृत्य धारा 283, 188 भादवि व 208, 177 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत दण्डनीय पाये जाने से आरोपी चालक के विरूद्ध अपराध क्रमांक 50/2023 का पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है।
उक्त कार्य मे सिंगोली पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE