BREAKING NEWS
WEATHER UPDATE : नवंबर की शुरुआत में बढ़ी ठंड की दस्तक!.. <<     NEWS : श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ.. <<     NEWS : BRICS Sustainable Lifestyle Week के तहत चित्तौड़गढ़ पुलिस ने.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में अवैध शराब के ठिकानों पर आबकारी.. <<     चार्ज लेते ही एक्शन में SDOP विवेक कनोडिया! सड़क.. <<     BIG NEWS : नीमच में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, एक तरफ.. <<     VIDEO NEWS : शाजापुर में धूमधाम से मना MP का 71वां.. <<     NEWS UPDATE: नीमच में धूमधाम से मना मध्यप्रदेश का.. <<     मप्र स्थापना दिवस पर पोलायकलां में हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच के टाउन हॉल में सजा मध्यप्रदेश.. <<     VIDEO: दीपावली पर माउंट आबू के नक्की झील बाजार.. <<     VIDEO NEWS : सरदार पटेल जयंती पर राजनगर में शक्ति.. <<     VIDEO NEWS : शाजापुर में रातभर पुलिस का बड़ा शिकंजा,.. <<     NEWS UPDATE: स्थापना दिवस पर नीमच को मिला अटल सेतु का.. <<     KHABAR : नगर परिषद में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने.. <<     BIG NEWS : मध्य प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार और.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर नीमच को मिली.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 18, 2023, 8:22 pm
KHABAR : सांसद खेल महोत्सव का आयोजन संपन्न, सैकड़ो छात्र-छात्राएं ने की सहभागिता, विजेता और उपविजेता टीमों को किया पुरस्कृत, साथ ही सभी खिलाड़ियों को दिए प्रशस्ति पत्र, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

पिपलिया मंडी। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खेलो इंडिया अभियान के तहत देश के लगभग सभी संसदीय क्षेत्रों सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है जिसके तहत भारतीय खेलों की प्रतियोगिताओं के आयोजन में स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा खेल खेले जा रहे है जिसमें पारंपरिक खेल खो-खो, कबड्डी, रस्साकशी, मैराथन दौड़ सहित सितोलिया की प्रतियोगिताएं शामिल है।

इसी क्रम में मंदसौर संसदीय क्षेत्र के मल्हारगढ़ विधानसभा के पिपलियामंडी मंडल अंतर्गत ग्राम कंघट्टी के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आज सांसद खेल महोत्सव का आयोजन संपन्न हुआ। जिसमें करीब 29 स्कूलों से सैकड़ों छात्र छात्राओं ने भाग लिया और बच्चों ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। इस दौरान कक्षा 6 से 12वी तक के छात्र एवं छात्राओं की प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें विजेता टीमों को गोल्ड मेडल एवं उपविजेता को सिल्वर मेडल सहित खेल प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र/छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि कन्हैयालाल पाटीदार, पिपलियामंडी भाजपा मंडल अध्यक्ष सामंतसिंह शक्तावत, मंडल उपाध्यक्ष मुन्ना लाल, ठाकुर कृष्णपाल सिंह शक्तावत, जनपद सदस्य पंकज पाटीदार, पूर्व सरपंच निनोरा रामकिशन पाटीदार, पूर्व मंडी अध्यक्ष भेरुलाल दाहिना, पूर्व सरपंच प्रतिनिधि कनघट्टी मनीष आर्य, प्रवीण आर्य, प्रभुलाल पाटीदार, पिछड़ा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष अशोक पाटीदार, शक्ति केंद्र प्रभारी कुशाल सिंह राठौर, बालमुकुंद गायरी, युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष विजय, आजाद, दिलीप आर्य,  बीओ के सी सोलंकी, समरथ मल आर्य सहित अनेक क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि सहित शिक्षकगण उपस्थित रहे।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE