मनासा। अत्यंत दुख के साथ सूचित किया जाता है कि स्वर्गीय भंवरलाल कसेरा के जेष्ठ सुपुत्र तथा सुरेश (सरकार), गिरिराज, कैलाश के बड़े भाई विष्णु कसेरा के पूज्य पिताजी एवं अनिल, विक्रम, रिंकू, उत्तम, राहुल के बड़े पापा महेश कसेरा (भजन सम्राट) का आकस्मिक निधन आज 19 अप्रैल 2023 को हो गया है। जिनकी अंतिम यात्रा आज दिनांक 19 अप्रैल 2023 को निज निवास स्थान सदर बाजार से प्रातः 10 बजे मुक्तिधाम के लिए निकली। अंतिम यात्रा में शामिल प्रबुद्धजनों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए। उक्त जानकारी शब्बीर बोहरा ने दी।
शोकाकुल-
लक्ष्मीनारायण कसेरा
प्रहलाद कसेरा, मनासा।