BREAKING NEWS
खरगोन में बिस्टान सिंचाई परियोजना के किसान.. <<     श्रीराम मंदिर परिसर में गूंजी भागवत.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शिवपुरी नगर पालिका में लेखापाल से मारपीट.. <<     KHABAR : बिस्टान माइक्रो सिंचाई परियोजना से जुड़े.. <<     राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग में चमका मध्यप्रदेश,28.. <<     KHABAR : मंदसौर में योजनाओं की समीक्षा, समग्र आईडी.. <<     शाजापुर जिला अस्पताल में 154 संविदा स्वास्थ्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मनासा नगर के भाटखेड़ी बायपास पर हादसों का.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव, भाजपा का.. <<     खरगोन: प्रसव पीड़ा के बाद आशा कार्यकर्ता की.. <<     KHABAR : 108 एंबुलेंस में गर्भवती महिला को हुई प्रसव.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 10 वर्षीय विभूति शर्मा की हनुमान भक्ति से.. <<     शहडोल में दर्दनाक सड़क हादसा: पेड़ से टकराई.. <<     KHABAR : उड़ीसा में राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग.. <<     गरोठ के कोटड़ाबुजुर्ग का प्राचीन कल्पवृक्ष.. <<     BIG NEWS : एमपी राज्यसभा चुनाव कांग्रेस की लंच.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 19, 2023, 11:42 am
BIG NEWS : एमपी में भीषण रेल दुर्घटना, दो ट्रेनों में हुई भिड़ंत, टक्कर के बाद लगी आग, हादसे के बाद मची अफरा तफरी, सूचना मिलते ही दौड़े सरकारी वाहन, बचाव कार्य जारी, पढ़े दीपक कुमार गर्ग की खबर

Share On:-

शहडोल। सिंहपुर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन हादसा हुआ है। यहां दो ट्रेनों की टक्कर हो गई जिससे तीन डिब्बे पलट गए। ट्रेनों की टक्कर के बाद आग भी लग गई। ट्रेनों की भीषण भिड़ंत और आग भड़क जाने से एक की मौत हो गई जबकि कुछ लोग घायल हो गए हैं। हादसे से मौके पर अफरातफरी मच गई। दुर्घटना के कारण ट्रेक पर यातायात बाधित हो गया है। आने जानेवाली सभी ट्रेनें रोक दी गई हैंं।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर जोन में मालगाड़ी आपस में टकराने से आग लग गई जिससे एक लोको पायलट की मौत हो गई। बिलासपुर जोन के अंतर्गत आनेवाले शहडोल उपमंडल में यह हादसा हुआ है। सिंहपुर रेलवे स्टेशन के समीप दो मालगाड़ी आपस में टकरा गईं। मालगाड़ी की टक्कर इतनी भीषण थी कि आग भड़क उठी। आग से एक लोको पायलट की मौत हुई है। यह दुर्घटना सुबह करीब 7.30 बजे की बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि कटनी और बिलासपुर की ओर से आनेवाली सभी ट्रेनों को रोक दिया गया है। बुधवार सुबह ट्रेनों की भिड़ंत और आग भड़क जाने की सूचना मिलने पर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। यहां तीन डिब्बे पलट गए हैं जिससे यातायात बाधित हो गया है। बताया जा रहा है कि कटनी और बिलासपुर की ओर से आनेवाली सभी ट्रेनों को रोक दिया गया है। भीषण भिड़ंत के लगी आग बुझाने के लिए दमकलों को सूचना दी गई और तुरंत आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए। अभी बचाव कार्य चल रहा है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE