मनासा। तहसील मुख्यालय के नजदीक गांव देवरी ख़वासा व बड़कुवा के बीच मंगलवार की शाम अचानक से कार के सामने नीलगाय आने से कार का संतुलन बिगड़ गया। इसकी वजह से कार असंतुलित होकर पलट गई और कार चालक भारतीय सेना के रियायर्ड जवान लालचंद पिता कालूराम प्रजापत उम्र 40 वर्ष निवासी देवरी ख़वासा की मृत्यु हो गई। मनासा पुलिस ने मृतक के परिजन के बयान के आधार पर शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
मिली जानकारी अनुसार रिटायर्ड आर्मी जवान लालचंद प्रजापत ने 17 साल भारतीय सेना में रहंकर देश सेवा की। अंतिम संस्कार के समय गांव सहित आसपास क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग श्रद्धांजलि देने पहुंचे व सैनिक कल्याण कार्यालय मंदसौर द्वारा पुष्पचक्र से श्रद्धांजलि दी गई।
बताया जा रहा है बीती मंगलवार की शाम नीलगाय को बचाने के चक्कर में कार असंतुलित होकर पलट गयी और घायल लालचंद प्रजापत को मनासा अस्पताल लाया गया, जहाँ इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं आज बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा गया। गांव के लोगो ने फूलमाला के साथ तिरंगा ओढ़ाकर जवान को अंतिम बिदाई दी। घटना के बाद से गांव में शोक की लहर व्याप्त है।