भवानीमंडी। गत रात्रि लायंस क्लब भवानी मंडी के सदस्यों ने प्रथम मीटिंग कर विधिवत लायंस क्लब भवानी मंडी रॉयल की शुरुआत की। क्लब के अध्यक्ष के के राठी प्रथम उपाध्यक्ष कालूलाल सालेचा व सचिव नरेंद्र जैन बाकी कार्यकारणी का आगे विधिवत सृजन किया जाएगा।
अध्यक्ष के के राठी ने लायंस क्लब के उद्देश्य, सेवा कार्यो के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि यह एक अंतरराष्ट्रीय सेवा भावी संस्था है व करीब 200 से अधिक देशों के 46000 क्लब के माध्यम से पीड़ित मानवता के सेवा में समर्पित है। राठी ने कालूलाल, कैलाश के इस सेवा भावी संस्था को पुनः प्रारम्भ करवाने हेतु उत्साह लेने की प्रसंशा की। साथ ही बताया कि बहुत शीघ्र ही प्रांतीय अधिकारियों की उपस्थिति में चार्टर व शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा।
इस अवसर पर कालूलाल सालेचा ने एवं कैलाश बोहरा ने अपने संबोधन मे अपना उत्कृष्ट योगदान देकर सेवा कार्य करने का सभी से आह्वान किया। सभी लायन सदस्यों ने अपना परिचय एवं सुझाव रखे। डॉ श्रीनाथ गुप्ता, डॉ भूपेश दयाल, राजेश गुप्ता करावन, दिलीप जैन गोटा वाला, सुरेश करावन आदि ने भी अपने विचार रखे।
क्लब का उद्देश्य शहर में उत्कृष्ट सामाजिक कार्य कर लायंस क्लब के ध्येय वाक्य we serve को सार्थक करना है। मीटिंग का संचालन सचिव नरेंद्र जैन ने करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया व राष्ट्र गान के साथ समापन हुआ।