BREAKING NEWS
WEATHER UPDATE : नवंबर की शुरुआत में बढ़ी ठंड की दस्तक!.. <<     NEWS : श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ.. <<     NEWS : BRICS Sustainable Lifestyle Week के तहत चित्तौड़गढ़ पुलिस ने.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में अवैध शराब के ठिकानों पर आबकारी.. <<     चार्ज लेते ही एक्शन में SDOP विवेक कनोडिया! सड़क.. <<     BIG NEWS : नीमच में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, एक तरफ.. <<     VIDEO NEWS : शाजापुर में धूमधाम से मना MP का 71वां.. <<     NEWS UPDATE: नीमच में धूमधाम से मना मध्यप्रदेश का.. <<     मप्र स्थापना दिवस पर पोलायकलां में हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच के टाउन हॉल में सजा मध्यप्रदेश.. <<     VIDEO: दीपावली पर माउंट आबू के नक्की झील बाजार.. <<     VIDEO NEWS : सरदार पटेल जयंती पर राजनगर में शक्ति.. <<     VIDEO NEWS : शाजापुर में रातभर पुलिस का बड़ा शिकंजा,.. <<     NEWS UPDATE: स्थापना दिवस पर नीमच को मिला अटल सेतु का.. <<     KHABAR : नगर परिषद में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने.. <<     BIG NEWS : मध्य प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार और.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर नीमच को मिली.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 19, 2023, 4:42 pm
BIG NEWS : रेवली देवली में सांसद खेल महोत्सव, विधायक बापू बोले कल मैं भी खेला कबड्डी तो खिलखिला उठे बच्चों के चेहरे, पढ़े मोहन नागदा की खबर

Share On:-

नीमच। विधानसभा में इन दिनों सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को जीरन, चीताखेड़ा तथा दारू गांव में खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। बुधवार को नीमच के समीपस्थ ग्राम रेवली देवली तथा जावी में भी आज सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें रेवली देवली संकुल के आसपास के 12 गांव के कई विद्यालयों के जिसमें शासकीय और अशासकीय स्कूलों के बच्चों ने इस आयोजन में भाग लिया। 

आयोजन के लिए सभी तैयारियां पहले की जा चुकी थी तथा आज सुबह से ही आसपास के सभी गांव के बच्चे प्रातः खेल आयोजन में भाग लेने के लिए उत्सुकता से रेवली देवली के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल ग्राउंड पहुंचे। प्रातः उद्घाटन समारोह में अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान, जिला भाजपा अध्यक्ष पवन पाटीदार, भाजपा जिला महामंत्री सुनील कटारिया, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष तथा सांसद प्रतियोगिता प्रभारी राकेश पप्पू जैन, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि मदनलाल धनगर, भाजपा उत्तर मंडल अध्यक्ष दीपक नागदा, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि महेश नागदा, जनपद सदस्य रतनलाल मालावत, रेवली देवली सरपंच हाबुडी बाई भील, स्कूल प्राचार्य मनोज कुमार कीमती, ने मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर विधिवत खेल महोत्सव की शुरुआत की। सर्वप्रथम बच्चों द्वारा मेराथन को अतिथियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। तत्पश्चात बारी बारी से खोखो, कबड्डी, रस्साकशी आदि खेलों का आयोजन हुआ। इस दौरान बच्चों में गजब का उत्साह देखा गया तथा अपनी-अपनी टीमों के लिए सभी हौसला अफजाई कर रहे थे। आयोजन में बड़ा ही उमंग और उत्साह का माहौल दिखाई दे रहा था। बच्चों के लिए स्वल्पाहार, ठंडे जल की व्यवस्था (मिनरल वाटर), भोजन इत्यादि की व्यवस्था की गई थी। 

समापन समारोह में विधायक दिलीप सिंह परिहार, भाजपा उत्तर मंडल अध्यक्ष दीपक नागदा, उपाध्यक्ष अशोक नागदा, बोरखेड़ी कला सरपंच भोपाल अहीर, राजेश पाटीदार, रवि ओझा सहित कई अतिथि पहुंचे। इस दौरान विधायक परिहार ने खो खो खेल में बालिकाओं को उत्साहवर्धन किया तथा सभी से परिचय जाना। तत्पश्चात समारोह में सभी विजेता, उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान जब विधायक परिहार ने कहा कि मैंने भी इस महोत्सव में कल कबड्डी खेली तो सभी बच्चे के चेहरे खिलखिला उठे तथा तालियां बजाकर विधायक परिहार का स्वागत किया। 

इस खेल महोत्सव में भरत सिंह कुमावत खेल प्रभारी सांसद खेल महोत्सव, भरत सिंह परिहार शाला खेड़ा प्रभारी, सचिव राजेश पाटीदार, मोहन नागदा, हीरालाल  कुमावत, शांतिलाल नागदा, झमकलाल नागदा, सरपंच प्रतिनिधि तुलसीराम भील ने भी अपनी ओर से सराहनीय योगदान दिया। 
इस दौरान रामप्रसाद नागदा, कैलाश नागदा, भेरूलाल नागदा, कमल राठौर सहित स्कूल के अध्यापकगण तथा ग्राम वासी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE