सरवानिया महाराज। अत्यंत दुःख के साथ सूचित किया जाता है कि ग्राम जावी से स्व पुष्करराज की धर्मपत्नी एवं स्व रणछोड़ लाल, सूरजमल, जगदीश की भाभीसा, एवं गुणवंत, अशोक, बलवंत, लक्ष्मीकांत, भानुप्रताप, राहुल की बड़ी माताजी व आनंद, हरीश, शौकीन की दादीजी एवं हरिवल्लभ, भरत की पूज्यनीय माताजी सज्जनबाई का स्वर्गवास आज दिनांक 19 अप्रैल को हो गया है। जिनकी अंतिम यात्रा दिनांक 19 अप्रैल 2023 को शाम 4 बजे निज निवास ग्राम जावी से मुक्तिधाम हेतु निकली। अंतिम यात्रा में शामिल गणमान्य जनों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए। उपरोक्त जानकारी दिनेश वीरवाल ने दी।