भवानीमंडी। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के रिक्त चल रहे पद की मांग को लेकर अभिभाषक परिषद अध्यक्ष सचिन राजावत ने आज न्यायालय परिसर में धरना देकर नारेबाजी कर विरोध जताया तथा कहा गया कि यदि शीघ्र ही उक्त मांग की पूर्ति नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। यह पूरी जानकारी सचिन राजावत द्वारा बताई गई।
इस दौरान अधिवक्तागण सतीश चंद गुप्ता, हेमराज शर्मा, कैलाशचंद गुप्ता, राजेंद्र सिंह देवड़ा, विमल कुमार नाहर, रमेश चंद सोनी, रमेश चंद नागर, संजय चतुर्वेदी, ब्रजराज सिंह, विधान चंद्र, चंद्रशेखर जैन, रामनाथ सिंह, रवि शर्मा, इंदर सिंह, प्रहलाद सिंह, मुकेश प्रजापति, मुकेश राठौर, जसवंत सिंह नागर, भरत पुरोहित, फिरोज खान, अनु पाटीदार, अजहर हुसैन, अश्वनी शर्मा व गौरव मीना मौजूद रहे।