BREAKING NEWS
KHABAR : राजीव गांधी जयंती पर कुकड़ेश्वर में गूंजा.. <<     REPORT : अवैध खनिज कारोबार पर कलेक्टर हिमांशु.. <<     BIG NEWS : खुले नाले में गिरी बाइक, बाल-बाल बचा चालक,.. <<     KHABAR : थांदला के होटल एवं रेस्टोरेंट में खाद्य.. <<     KHABAR : रतलाम कलेक्ट्रेट में ग्रामीणों का मौन.. <<     BIG NEWS : जोरदार भिड़ंत से दहला नीमच जिले का जावद,.. <<     KHABAR : हरिद्वार-ऋषिकेश तीर्थ यात्रा पर जाएंगे.. <<     KHABAR : युवा संगम में 467 युवाओं का रोजगार के लिए.. <<     KHABAR : मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग का गिरा छज्जा,.. <<     KHABAR : जयकारों से गूंजा दूदरसी, संत रविदास जयंती.. <<     BIG REPORT : नीमच के खेल मैदान को लेकर कलेक्टर.. <<     KHABAR : 113 औद्योगिक एवं अन्य इकाइयों के.. <<     NEWS : सोशल मीडिया पर पिस्टलनुमा लाइटर से.. <<     KHABAR : सद्भावना दिवस पर गूंजा एकता का संदेश,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया आछोड़ा लूटकांड का खुलासा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 19, 2023, 5:51 pm
KHABAR : जीरन परशुराम सेना व सकल ब्राह्मण समाज के निर्विरोध चुनाव संपन्न, अखिलेश अध्यक्ष तो पवन तिवारी बने सचिव, पढ़े हरिओम माली की खबर 

Share On:-

जीरन। जोधपुरा ब्राह्मण समाज धर्मशाला में सकल ब्राह्मण समाज व परशुराम सेना की कार्यकारिणी का निर्विरोध चुनाव संपन्न हुआ। आगामी त्यौहार परशुराम जन्मोत्सव मनाने के पहले सकल ब्राह्मण समाज की भव्य तैयारी की जा रही है। 

22 अप्रैल को परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। जिसके लिए ब्राह्मण समाज के विप्र बंधु का निमंत्रण सूचना देना प्रारंभ कर दी गई है। सर्व ब्राह्मण समाज की ओर से परशुराम जन्मोत्सव की भव्य शोभायात्रा अक्षय तृतीया के दिन सुबह 7 बजे कीलेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होते हुए नीम चौक, सदर बाजार, बस स्टेशन, पाटीदार मोहल्ला, प्रतापगढ़ दरवाजा होते हुए जोधपुरा ब्राह्मण समाज की धर्मशाला में महा प्रसादी व सभा का आयोजन किया जाएगा। 

सकल ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष अखिलेश शर्मा, उपाध्यक्ष मनीष पुरोहित, सचिव पवन तिवारी, कोषाध्यक्ष पंकज तिवारी, सचिव राजेंद्र शर्मा, उसी प्रकार परशुराम सेना की कार्यकारिणी के अध्यक्ष ललित शर्मा, उपाध्यक्ष अजय शर्मा, सचिव गजेंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष लाला भाई तिवारी को सर्वसम्मति से चुना गया। आगामी त्यौहार परशुराम जन्मोत्सव की भव्य तैयारी व समाज के अच्छे कार्यों के लिए पूरी कार्यकारिणी का गठन किया गया। उक्त जानकारी सफल ब्राह्मण समाज के पूर्व अध्यक्ष ललित पालीवाल द्वारा प्राप्त हुई। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE