रामपुरा। जहां एक तरफ रामपुरा की नगर पंचायत स्वच्छता के दावे करती है वहीं दूसरी ओर उनकी स्वच्छता अभियान की पोल खुल रही है। बात की जाए तो रामपुरा के वार्ड क्रमांक 13 में गंदगी का आलम यह है कि नालियों में गंदगी जमा होने से नालियों का गंदा पानी रोड के चारों तरफ फैला हुआ देखा जा सकता है। आसपास के रहवासी होने वाली इस गंदगी परेशान हो चुके हैं। आलम ये है कि नल जल योजना को लेकर जब रोड की खुदाई हुई थी तो आज भी वार्ड क्रमांक 13 के रोड की स्थिति जर्जर है। जिसके कारण दुर्घटना की संभावनाएं बनी रहती है।