सरवानिया महाराज। नगर के समीप स्थित गांव आंकली मे डीपी मे स्पार्किंग के कारण खेत में आग लग गई। सुचना पर नगर परिषद सरवानिया के फायर ब्रिगेड ने पहुंच कर आग पर काबू पाया। आगजनी मे गनीमत ये रही की खेत में कोई फसल नहीं थी। फायटर कर्मचारी ताराचंद धनगर व शिवराज सिंह राणावत ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।