चित्तौड़गढ़। श्री जैन दिवाकरीय मेवाड़ भूषण प्रताप मल महाराज साहब के दीक्षा शताब्दी वर्ष एवं राष्ट्रसंत सांप्रदायिक सद्भाव के पुरोधा पुरोधा कमल मुनि कमलेश के 44 वे दीक्षा दिवस के उपलक्ष में श्री दिवाकर कमल गो सेवा संस्थान चित्तौड़गढ़ द्वारा शहर के मुख्य स्थल कलेक्ट्रेट पर पंचायत समिति के सामने श्री दिवाकर जल सरिता का शुभारंभ किया गया। यह जानकारी दिवाकर कमल गौ सेवा संस्थान की अध्यक्षा संगीता चिपड ने दी। कार्यक्रम में संस्थान की सुशीला छाजेड़ सीमा छाजेड़ आशा चिप्पड़ उमराव देवी मारू रीना बाफना मंजू पितलिया अनीता चिप्पड, मंजु नाहटा, सुधा तातेड, दिलखुश खेरोदिया, मंजू जैन. उपस्थित रही।
रीना बाफना ने बताया कि शहर का व्यस्त, मार्ग होने की वजह से राहगीरों का अनवरत आना जाना रहता है यह सेवाएं पूरी ग्रीष्म काल तक जारी रहेगी।