BREAKING NEWS
KHABAR : राजीव गांधी जयंती पर कुकड़ेश्वर में गूंजा.. <<     REPORT : अवैध खनिज कारोबार पर कलेक्टर हिमांशु.. <<     BIG NEWS : खुले नाले में गिरी बाइक, बाल-बाल बचा चालक,.. <<     KHABAR : थांदला के होटल एवं रेस्टोरेंट में खाद्य.. <<     KHABAR : रतलाम कलेक्ट्रेट में ग्रामीणों का मौन.. <<     BIG NEWS : जोरदार भिड़ंत से दहला नीमच जिले का जावद,.. <<     KHABAR : हरिद्वार-ऋषिकेश तीर्थ यात्रा पर जाएंगे.. <<     KHABAR : युवा संगम में 467 युवाओं का रोजगार के लिए.. <<     KHABAR : मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग का गिरा छज्जा,.. <<     KHABAR : जयकारों से गूंजा दूदरसी, संत रविदास जयंती.. <<     BIG REPORT : नीमच के खेल मैदान को लेकर कलेक्टर.. <<     KHABAR : 113 औद्योगिक एवं अन्य इकाइयों के.. <<     NEWS : सोशल मीडिया पर पिस्टलनुमा लाइटर से.. <<     KHABAR : सद्भावना दिवस पर गूंजा एकता का संदेश,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया आछोड़ा लूटकांड का खुलासा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 19, 2023, 6:28 pm
SHOK SAMACHAR : पंचतत्व में विलीन हुए महेश कसेरा, अंतिम यात्रा में शामिल हुए प्रबुद्धजनों ने नम आँखों से दी विदाई, पढ़े खबर

Share On:-

मनासा। नगर के प्रमुख समाजसेवी एवं भजन सम्राट महेश कसेरा का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हुआ। कसेरा की अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में व्यापारी वर्ग प्रबुद्ध वर्ग एवं धर्म प्रेमी बंधुओं ने भाग लेकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए आप 68 वर्ष के थे। 

हंसमुख मिलनसार धार्मिक प्रवृत्ति के महेश कसेरा को 19 अप्रैल अचानक सीने में दर्द हुआ। जिन्हें चिकित्सालय ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। कसेरा के निधन का समाचार जैसे ही नगर में फैला तो पूरे नगर में शोक की लहर छा गई। आज प्रातः 10 बजे महेश कसेरा की अंतिम यात्रा सदर बाजार स्थित उनके निज आवास से निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में गणमान्य जन शामिल हुए। अंतिम यात्रा सदर बाजार होती हुई गांधी चौक, अनोपपुरा, खड़ा शेर होती हुई श्मशान घाट भजन कीर्तन के साथ पहुंची। जहां नम आंखों से विदाई दी गई। 

मुक्तिधाम पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया, जिसको क्षेत्रीय विधायक माधव मारू, माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष कैलाश आधार, बृजमोहन समदानी, राजेंद्र गुलाटी, पार्षद सत्यनारायण लक्षकार, चारभुजा भजन मंडल से मनीष सोनी, बंशीलाल सोनी, व्यापारी संघ के अध्यक्ष गजेंद्र चोपड़ा, जैन समाज से शिखर जैन, सेन समाज से राम प्रकाश गहलोत एवं कसेरा समाज की ओर से राम प्रसाद कसेरा ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। सभी ने महेश कसेरा की प्रशंसा करते हुए नगर के लिए एक बड़ी क्षति बताया। महेश कसेरा, सुरेश सरकार गिरिराज कसेरा एवं कैलाश कसेरा के जेष्ठ भ्राता थे। 
उपरोक्त जानकारी शब्बीर बोहरा ने दी। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE