देवास। एमआर रोड़ वार्ड क्रमांक 13 में स्थित कॉलोनी में रास्ता बंद करने के दौरान नगर निगम की पाइपलाइन फूट गई। जिससे लाखों गैलन पानी बह गया पानी कॉलोनी में भी भर गया है। इसके साथ ही गड्ढे खोदने के चलते रास्ता भी बंद हो गया है। जिसके कारण लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही है। पार्षद प्रतिनिधि संजय ठाकुर ने इसकी जानकारी नगर निगम के अधिकारियों को भी दी लेकिन कोई वहां पर नहीं पहुंचा। पाइप लाइन मंगलवार दोपहर में डैमेज हुई थी। 24 घंटे बीत जाने के बाद बुधवार को निगम की टीम मौके पर पहुंची और पाईपलाइन जोड़ने का काम शुरू किया।पार्षद प्रतिनिधि अजय तोमर ने बताया कि नगर निगम कुछ ज्यादा ही लापरवाही बरत रहा है। वार्ड क्रमांक 13 में मंगलवार दोपहर में पानी की पाईप लाइन रास्ता बंद करने के दौरान एक व्यक्ति द्वारा डैमेज कर दी थी। नगर निगम ने उस व्यक्ति पर न तो कोई कार्रवाई की है और न ही रास्ता चालु करवाया। यहां कॉलोनी के लोगों को काफी परेशानी हो रही है यदि जल्द ही समस्या ठीक नहीं होगी हम चक्का जाम करने की चेतावनी दी। साथ ही जिम्मेदार पर हम नगर निगम व रहवासियों के माध्यम से प्रकरण दर्ज करवाएंगे। पार्षदों के हस्तक्षेप के बाद दोपहर बाद बुधवार को अधिकारियों ने मौके पर निगम अमले को भेजा उसके बाद वहां पाईप लाइन को जोड़ने का काम शुरू हुआ। इधर, कॉलोनी के रहवासियों का आरोप है कि एमआर रोड़ स्थित मैना श्री गीती श्री कॉलोनी के रास्ते पर एक अन्य कॉलोनी के युवक ने कॉलोनी के चारों तरफ के रास्ते मानमानीपूर्वक बंद कर दिए गए। रास्ते के कारण ही कॉलोनी में लगी निगम की पीने के पानी की पाईप लाइन डैमेज हो गई।