छतरपुर। जिला अस्पताल मे मेडिकल कराने आई महिला आरोपी पुलिस अभिरक्षा से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गई। फरार होने की पूरी बारदात अस्पताल मे लगे सीसीटीवी टीवी मे कैद हो गई। आरोपी महिला सीसीटीवी मे दौड लगाकर भाग रही है।
सिविल लाईन पुलिस 2018 के एक मामले मे आरोपी महिला सुकन्या सोनी को गिरफतार करके जिला अस्पताल मे मेडिकल कराने आई थी। तभी महिला आरक्षक बातो मे लग गई और महिला आरोपी बहाना बनाकर अस्पताल से रफू चक्कर हो गई। महिला आरोपी को पुलिस अभिरक्षा मे फरार होने की बात थाने की पुलिस को लगी तो वह जिला अस्पताल पहुंची लेकिन आरोपी महिला का कोई सुराग नही लगा।