जावरा। शासन-प्रशासन की जिम्मेदारी के पद पर आसीन लोगों की कर्तव्यहीनता और सुस्त रवैयो से बड़े बड़े शहरों में लगे प्याऊ सेंटर खुद प्यास के चलते दम तोड़ रहे हैं। कहीं-कहीं शासन द्वारा नगर में भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप में राहगीरों का गला तर करने के लिए लगाए गए ठंडे जल की प्याऊ खुद ही प्यासी है। ऐसे में लोगों को अपनी प्यास बुझाने के लिए सड़कों पर बिकने वाले पेय और पेयजल का सहारा लेना पड़ रहा है। ऐसे में जावरा जनपद के गांव निमन के युवा एवं ग्राम पंचायत ने मिलकर एक मिसाल कायम की जिसमें गांव के गणमान्य नागरिकों द्वारा नीमन के शीतला माता चौराहे पर राहगीरों के लिए ठंडे जल की प्याऊ का आज शुभारंभ किया गया। ताकि आने जाने वाले राहगीर अपनी प्यास बुझा सके।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि रामेश्वर धाकड़, उपसरपंच बबलू पठान, कारु लाल वर्मा, नंदकिशोर मेहता, मोहन नंदेडा, गेंदालाल, सुरेश, जगदीश, नागेश्वर, धन्नालाल आदि ग्रामीण उपस्थित रहे। वहीं ग्राम पंचायत के सरपंच एवं उपसरपंच का ग्रामीणों द्वारा पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया गया। साथ ही प्याऊ की पूजा अर्चना पंडित मनोज शर्मा ने की।