कसरावद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की साफ सफाई व्यवस्थाएं बुरी तरह से बिगड़ी हुई हैं । स्वच्छता के प्रेरित करने वाले सबसे अहम महकमा स्वास्थ्य विभाग खुद अपने परिसर को गंदगी से पाटे है। अस्पताल परिसर में में मेडिकल कचरा भी अनियोजित तरीके से फैला रहता है। चिकित्सक जहां मरीजों को स्वच्छता रखने की सलाह देते हैं, उसी ही तहसील स्थित स्वास्थ्य केंद्र में गंदगी के अंबार लगा है।
स्वास्थ्य विभाग के ऑफिस के पास कूड़े का ढेर लगा रहता है। स्वास्थ्य केंद्र पर प्रतिदिन सफाई व्यवस्था की पोल खुलकर सामने आ रही है।जाहा असामाजिक तत्वों द्वारा अस्पताल के बाथरूम में शराब पीने की बात भी सामने आ रही है। जिसकी साक्षी वहां मौजूद खाली बोतल है। अस्पताल में परिसर में ही खाली सिरींज खुले में ही पड़े नजर आए।तहसील में इन दिनों गंदगी के कारण संक्रामक बीमारियां फैल रहीं है। जिससे बचाव के लिए स्वास्थ्य अफसर लोगों को साफ - सफाई का निर्देश दे रहे हैं। मगर, खुद अपने ही घर की सफाई नहीं व्यवस्था को लेकर कोई आदेश जारी नहीं कर रहे है। अस्पताल में शौचालय से लेकर परिसर तक गंदगी का अंबार लगा हुआ है। अब इन जिम्मेदार ने तो नगर परिषद की कचरा गाड़ी का बहाना ले लिया अब देखते हैं इस खबर चलने के बाद वरिष्ठ जिम्मेदार अधिकारी इस मामले को के से संज्ञान में लेते हैं।