मनासा। अत्यंत दुख के साथ सूचित किया जाता है कि स्वर्गीय भंवरलाल कसेरा के जेष्ठ सुपुत्र तथा सुरेश (सरकार), गिरिराज, कैलाश के बड़े भाई विष्णु कसेरा के पूज्य पिताजी एवं अनिल, विक्रम, रिंकू, उत्तम, राहुल के बड़े पापा महेश कसेरा (भजन सम्राट) का आकस्मिक निधन 19 अप्रैल 2023 को हो गया है। जिनका उठावना दिनांक 21 अप्रैल 2023 शुक्रवार को दोपहर 2.30 बजे सुदामा पूरी धर्मशाला, भेरूजी नीम के पास रखा गया है।
उपरोक्त जानकारी शब्बीर बोहरा ने दी।
शोकाकुल-
लक्ष्मीनारायण कसेरा,
प्रहलाद कसेरा,
सुरेश कसेरा (सरकार) एवं कसेरा परिवार मनासा।