BREAKING NEWS
VIDEO NEWS : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में भव्य जुलूस,.. <<     BIG NEWS : नीमच लॉयंस क्लब को मिला 58वां देहदान,.. <<     BIG VIDEO : उज्जैन में 33 लाख दीपों का भव्य दीपोत्सव, 3.. <<     BIG NEWS : किसान कांग्रेस अध्यक्ष कन्हैयालाल.. <<     VIDEO NEWS : भादवी छठ पर बख्तूनी बना आस्था का केंद्र,.. <<     VIDEO NEWS : खरगोन में रक्तदान से शुरू हुआ सेवा.. <<     KHABAR : सेवा, सहभागिता और कृतज्ञता के दीपों से.. <<     KHABAR : लावण्य मंगल ने एमबीबीएस परीक्षा उत्तीर्ण.. <<     BIG NEWS : नीमच में देर रात से रुक-रुककर बारिश,.. <<     BIG NEWS : लाडली बहना योजना को चुनौती, हाईकोर्ट ने.. <<     BIG NEWS : मां के साथ पलंग पर सो रहा था 7 माह का मासूम,.. <<     VIRAL NEWS TRUTH: UPI पर 0.4% Tax की खबर वायरल, आखिर इसके पीछे की.. <<     KHABAR : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में निकला भगवान.. <<     KHABAR : धूमधाम से मनाया भगवान विश्वकर्मा पूजन व.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मक्सी.. <<     KHABAR : जब शिक्षा और नदी बचाने का संकल्प एक साथ.. <<     KHABAR : सेगांव में सेवा संकल्प बना उत्सव,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 20, 2023, 6:24 pm
NEWS : सर्व परोपकारी कार्य से जन-जन में नई चेतना व विश्वास जगाएं- राजेंद्र राठौड़, जनप्रिय नेता प्रतिपक्ष के जन्म दिवस के उपलक्ष पर भाजपा किसान मोर्चा के मेगा रक्तदान कैंप सिरोही में 211 यूनिट रक्त का हुआ संग्रह, पढ़े खबर

Share On:-

सिरोही। विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय व सेवाभावी जननेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सर्व कल्याण की भावना से प्रेरित मानव सेवा सप्ताह के तहत लोकप्रिय नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के जन्म दिवस के उपलक्ष पर भाजपा जिला किसान मोर्चा सिरोही द्वारा जिला मुख्यालय के हॉस्पिटल में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं समेत उनके प्रशंसकों द्वारा बढ़ चढ़कर भाग लेने से करीब 211 यूनिट रक्त का संग्रह हुआ।

गुरुवार को राजकीय जिला चिकित्सालय सिरोही के ब्लड बैंक परिसर में किसान मोर्चा द्वारा आयोजित मेगा रक्तदान शिविर में संचित 211 यूनिट रक्त जनकल्यानार्थ ब्लड बैंक को समर्पित करने पर प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़ ने मोर्चा के जिलाध्यक्ष गणपतसिंह राठौड़ को दूरभाष पर सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कृतज्ञता जताई और उन्होंने उनके जन्म दिवस के उपलक्ष पर किए गए इस सेवा कर्म सदभावना को पुण्य का काम बताया। उन्होंने कहा कि रक्तदान से इंसान खोई हुई जिंदगी को वापस प्राप्त कर सकते हैं। राठौड़ ने प्रशंसा कर अल्प समय की तैयारी में इतनी बड़ी संख्या में रक्तदान को बड़ी बात बताया। भाजपा नगर मंडल सिरोही के अध्यक्ष लोकेश खंडेलवाल ने बताया कि मेगा रक्तदान कैंप में  सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक लगातार कार्यकर्ताओं का रक्तदान के लिए उत्साह बना रहा। 

शिविर से सामाजिक सरोकार का निर्माण -

शिविर में कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करने पहुंचे पूर्व मंत्री ओटाराम देवासी, पिंडवाड़ा विधायक समाराम गरासिया, पूर्व जिलाध्यक्ष लुंबाराम चौधरी, पूर्व सभापति ताराराम माली, प्रधान हसमुख मेघवाल, उप प्रधान नारायणसिंह देलदर, प्रधान प्रतिनिधि विशनसिंह कैलाश नगर, विधानसभा विस्तारक दिलीप दवे समेत पार्टी के मंडल अध्यक्ष, जिला पदाधिकारियों आदि का मोर्चा जिलाध्यक्ष गणपतसिंह राठौड़ ने दुपट्टा पहना कर स्वागत किया। पार्टी नेताओं ने कहा कि इस प्रकार के सामाजिक सरोकार के कार्य से व्यक्ति एक सभ्य समाज के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है और इन शिविर से आमजन व असहाय लोग जो उपचार ले रहे उन रोगियों की मदद का हम जरिया बन सकते हैं।

उमड़े कार्यकर्ता, अतिरिक्त बेड लगाए -

मोर्चा के रक्तदान कैंप में सिरोही सहित आसपास के गांवों और रेवदर, शिवगंज क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने भी उत्साह पूर्वक भाग लिया। ब्लड बैंक के अंदर सीमित ब्लड डोनेट बेड होने से बाहर शामियाने में अलग से बेड लगाए गए। इस मौके पर मोर्चा जिलाध्यक्ष गणपतसिंह द्वारा सभी रक्तवीरों को मानव सेवा का प्रशस्ति पत्र और हेलमेट दिया गया। आयोजन में खून देने वाले लोगों के लिए शीतल पेय, कॉफी, फ्रूट आदि की व्यवस्था की गई।

मिलाया कंधे से कंधा,सभी वर्ग   में रहा जोश -

किसान मोर्चा के रक्तदान शिविर में करणी सेना जिलाध्यक्ष सुजानसिंह वाडवज  सहित इस मौके पर नारी शक्ति ने भी अपनी भूमिका अदाकर महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष प्रीति चौहान, पार्षद गीता पुरोहित आदि महिलाओं ने भी रक्तदान किया। इसी तरह अल्पसंख्यक कार्यकर्ता रोजेदारों ने भी रक्तदान किया।

रक्तदान के साथ-साथ व्यवस्थाओं को संभाला -

रक्तदान शिविर में पार्टी के जिलामंत्री छगनलाल घांची, हार्दिक देवासी, मोर्चा महामंत्री नेनसिंह राजपुरोहित,पूर्व उप प्रधान कानाराम चौधरी, महिपाल चारण, जब्बरसिंह चौहान, ताराराम माली, जितेंद्र खत्री, नरपतसिंह राडबर, ललित प्रजापत,योगेश दवे,  भाजयुमो पूर्व अध्यक्ष हेमंत पुरोहित,महेंद्र माली,हेमलता पुरोहित,विजयसिंह जावाल, जितेंद्रसिंह वीकनवास, सुल्तानसिंह थल, वीपीसिंह डांगरारी, शैतानसिंह सोनगरा, श्रेयदान चारण, दिनेश वैष्णव, विक्रमसिंह केराल, आनंदसिंह टोकरा, अर्जुन गहलोत, देवमाली, गजेंद्रसिंह, गणपतसिंह कैलाश नगर, कानसिंह जावाल, नारायणसिंह जेतावाडा, रणवीरसिंह अनादरा, रमेश माली करौटी, अमृत माली, आशु देवासी, सिद्धार्थ देवासी, करणसिंह नागाणी, मनोहरसिंह, प्रेमाराम देवासी पोशिंदरा, जुहारसिंह देवल, मनीदेवी माली समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर रक्तदान करने के साथ-साथ व्यवस्था को संभाला। 
इसी प्रकार इस अवसर पर डॉ वीरेंद्र महात्मा की देखरेख में ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ विजय चौधरी, नर्सिंग ऑफिसर डूंगाराम, लैब असिस्टेंट सरफराज, लैब टेक्नीशियन कुंज बिहारी, शंकरलाल, काउंसलर दुर्गा कुमारी, विद्याधर सियाग, कन्हैयालाल, मगनलाल, सोनिया, दलपत कुमार आदि हॉस्पिटल प्रशासन  का सहयोग रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE