BREAKING NEWS
BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री कृष्णधाम.. <<     KHABAR : हुकुमपुर में खौफनाक रात, चोरों ने तोड़े दो.. <<     KHABAR : केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट बना आदिवासियों.. <<     KHABAR : उज्जैन में हनुमान प्रतिमा हटाने के विरोध.. <<     KHABAR : दतिया राजपरिवार संपत्ति विवाद, ग्वालियर.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी सामूहिक.. <<     BIG VIDEO UPDATE : मालवा में सोयाबीन और मक्का फसल पूरी.. <<     KHABAR : गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा नीमच,.. <<     KHABAR : पूर्व जवानों के सम्मान के साथ सीआरपीएफ.. <<     BIG VIDEO UPDATE : सत्ता की चाबी 'मालवा' पर दिग्गजों की.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नई आबादी पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में.. <<     KHABAR : उज्जैन में तीन मिनट में जलेंगे 25 लाख दीपक,.. <<     NEWS : हिंदी हमारी पहचान और संस्कारों की संवाहक,.. <<     Mausam Vibhag Alert: मालवा-उज्जैन संभाग में मानसून पर लगा.. <<     KHABAR : माधव चौक पर छात्रों की गूंज कार्यक्रम का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 20, 2023, 7:21 pm
KHABAR : सिंगोली में हुआ सांसद खेल महोत्सव का भव्य शुभारंभ, छात्राओं की दिलाई स्वच्छता की शपथ, पढ़े मेहबूब मेव की खबर  

Share On:-

सिंगोली। कस्बे में गुरुवार को सांसद खेल महोत्सव आयोजित किया गया। इस दौरान छात्र छात्राओं को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला महामंत्री अशोक कुमार सोनी विक्रम, मंडल अध्यक्ष गोपाल लाल धाकड़, नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश जैन, उपाध्यक्ष मोतीलाल धाकड़ और सांसद प्रतिनिधि निशांत जोशी आदि ने तिलस्वां चौराहे पर कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मैराथन दौड़ को हरी झंडी दिखाई।
तत्पश्चात पारंपरिक खेल जैसे खो खो, कबड्डी, रस्साकशी और सितोलिया जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ।
प्रतियोगिता प्रमाण पत्रों का वितरण करते हुए मंचासीन अतिथियों ने खेल महोत्सव में शामिल होने वाले सभी छात्र-छात्राओं को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई।
इस दौरान सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने और  सार्वजनिक स्थानों सहित गली मोहल्ले में सफाई का खास ध्यान रखने का संकल्प दिलाया। इससे पूर्व मंचासीन अतिथियों का मुख्य नगरपालिका अधिकारी प्रमोद जैन में हार पहना कर स्वागत किया।
गौरतलब है, मंदसौर संसदीय क्षेत्र  के सभी विधानसभा क्षैत्रों में 95 जगहों पर सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
इस बाबत जानकारी देते हुए सांसद प्रतिनिधि निशांत जोशी ने बताया कि यह आयोजन 26 अप्रैल चलेगा, खेल महोत्सव में पारंपरिक खेल खो-खो, कबड्डी, रस्सा कस्सी, मैराथन और सितौलिया जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित किए जा रहे हैं।
खेल महोत्सव के दौरान आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओ में ढाई हजार विद्यालय के 2 लाख छात्र-छात्राएं शामिल होंगे।
आयोजन का उद्देश्य देश के युवाओं में खेलों के प्रति जागृति लाना और एक स्वस्थ भारत का निर्माण करना है। नगर परिषद द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का संचालन कन्या हाई सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य राजेंद्र जोशी ने किया।
इस मौके पर युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रशांत पालीवाल, युवा मोर्चा जिला मंत्री, अनुसूचित जाति मंडल अध्यक्ष व पार्षद जीवन वर्मा, कमल शर्मा, लता शर्मा, पार्षद प्रतिनिधि संजय सुथार, राजकुमार मेहता और  निर्मल जैन आदि उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE